{"_id":"5f51573e8ebc3e54bb7834ae","slug":"corona-jammu-city-news-jmu2179228103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में 301 और संक्रमित, सौ फीसदी टेस्टिंग के बाद खुलेंगे कंटेनमेंट जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में 301 और संक्रमित, सौ फीसदी टेस्टिंग के बाद खुलेंगे कंटेनमेंट जोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जिला प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर चलाए गए रैपिड एंटीजन कोविड टेस्टिंग अभियान में वीरवार को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 7.19 फीसदी के साथ 301 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें कई दुकानदार सहित अन्य वर्ग के लोग शामिल हैं। जिले में आगामी दिनों में रैपिड टेस्टिंग में संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है।
वीरवार को जम्मू नगर निगम क्षेत्र के अधीन शहर में चलाए गए अभियान में 2771 सैंपल लिए गए, जिसमें 8.66 फीसदी से 240 लोग संक्रमित पाए गए। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में 1415 सैंपल लिए गए। इसमें 4.31 फीसदी के साथ 61 संक्रमित मामले मिले। शुक्रवार को भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग अभियान जारी रहेगा।
उधर, अब जम्मू शहर के 19 कंटेनमेंट जोन को 100 फीसदी रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के बाद खोल दिया जाएगा। टेस्टिंग की प्रक्रिया को अगले 1-2 दिनों में पूरा करने का लक्षय रखा गया है। कई कंटेनमेंट जोन में टेस्टिंग के बाद आवाजाही बहाल करने के साथ सभी प्रतिष्ठान खोल दिए गए हैं। इस बीच तीसरे दिन भी कुछ कंटेनमेंट जोन में तारबंदी करके आवाजाही को बंद रखा गया। इसके लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
डीसी सुषमा चौहान के अनुसार कंटेनमेंट जोन का उद्देश्य संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में सौ फीसदी रैपिड एंटीजन टेस्टिंग करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों को लगाया गया है। कई जोन में टेस्टिंग की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है कि अगले 1-2 दिनों में अधिकांश जोन में सभी तरह की आवाजाही को बहाल कर दिया जाएगा।
कनक मंडी-जुल्लाका मोहल्ले में खुली दुकानें
कनक मंडी के बाद वीरवार को जैन बाजार में भी तारबंदी को हटाकर आवाजाही खोल दी गई। सभी प्रतिष्ठान खोल दिए गए। गत दिवस जुल्लाका मोहल्ले में रैपिड टेस्टिंग की गई थी। इसमें कई स्थानीय नागरिक संक्रमित पाए गए। सभी को होम आइसोलेट कर घरों के बाहर संक्रमित होने की जानकारी संबंधी पोस्टर लगाए गए। अब जुल्लाका मोहल्ले में भी सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई। रेशम घर में कई स्थानों पर अभी भी तारबंदी है। इसी तरह गांधीनगर सहित शहर के अन्य स्थानों पर कंटेनमेंट जोन जारी है। 19 कंटेनमेंट जोन में गतिविधियां बहाल होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से अन्य संक्रमित प्रभावित इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया जा सकता है। इसमें संक्रमित मामलों के मुताबिक रणनीति बनाई जा रही है। इसमें सौ फीसदी रैपिड एंटीजन टेस्टिंग को सुनिश्चित बनाया जाएगा।
सरवाल अस्पताल के तीन कर्मी संक्रमित
जम्मू। शहर के साथ लगते सरवाल अस्पताल में वीरवार को रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में तीन चिकित्सा कर्मचारी संक्रमित पाए गए। इसमें दो फार्मासिस्ट और एक डेटा सेक्शन की कर्मी शामिल है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। पूरे अस्पताल में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। डेटा सेक्शन को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। इससे आयुषमान सहित अन्य डेटा गतिविधियां प्रभावित होंगी।