{"_id":"609d6f108ebc3e86fd2dbfb4","slug":"corona-infected-31-out-of-218-in-rs-pura-rspura-news-jmu235227954","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएस पुरा में कोरोना संक्रमित 218 में से 31 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएस पुरा में कोरोना संक्रमित 218 में से 31 संक्रमित
विज्ञापन
आरएस पुरा। आरएस पुरा कस्बे के बाजार सहित आसपास गांव में स्थानीय पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन दुकानदारों को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना प्रभारी आरएस पुरा जयपाल शर्मा ने बताया कि वीरवार की सुबह निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र के लगभग दो दर्जन दुकानदार चोरी-छिपे दुकान संचालित कर रहे थे। लॉकडाउन का उल्लंघन करने को लेकर इन दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कोरोना लॉकडाउन के दौरान बाजारों में आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य पर पूर्ण प्रतिबंध है। लेकिन प्रशासन के आदेशों के बावजूद कई दुकानदार चोरी-छिपे दुकानें खोल रहे हैं। इस पर प्रशासन सख्त है और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी कर रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई जरूरी कार्य होने पर ही मास्क लगा बाजार में आएं। नहीं तो ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।