फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona in ramban

उधमपुर में कोरोना से एक की मौत, 49 मिले संक्रमित

विज्ञापन
corona in ramban
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। शाम तक जिले में कुल 49 लोग संक्रमित पाए जा चुके थे और प्रशासन ने इनके संपर्क में रहने वाले लोगों को होम क्वारंटीन कर लिया था। इसके साथ ही एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो गई थी। सात दिन के अंदर जिले में कोरोना संक्रमण से 11 लोगों की मौत हो चुकी है और इससे प्रशासन की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

नवंबर महीना शुरू होने के साथ ही जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी शुरू हुई थी और यह बढ़ोतरी महीना खत्म होने पर भी जारी है। जिले में हर रोज 25 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और कई बार तो 50 या फिर इससे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा सप्ताह से मरने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। सप्ताह के अंदर शुक्रवार शाम तक 11 लोग कोरोना संक्रमण से जवान गवा चुके हैं। वीरवार को जिले में कुल 28 लोग संक्रमित पाए गए थे। शुक्रवार को अचानक से इनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई और शाम तक कुल 49 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। व्यक्ति की मौत जम्मू में हुई है। संक्रमित पाए गए ज्यादातर लोग शहर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ लोग रामनगर, चिनैनी, मजालता के ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं। इनके संक्रमित पाए जाने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में रहने वाले लोगों का पता लगाया और सबको होम क्वारंटीन कर लिया। इनके जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। शाम तक 22 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब भी रहे। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3492 हो गई है। अभी तक 47 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है और 2993 कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में मौजूदा समय में 442 सक्रिय मामले मौजूद हैं। इनमें से 409 लोगों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किश्तवाड़ में 28 लोग कोरोना की चपेट में
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में शुक्रवार को कोरोना के 28 नए मामले मिले हैं। इनमें सभी स्थानीय हैं। इसके अलावा शुक्रवार को चार लोग कोरोना को मात देने में भी सफल रहे। अभी तक जिले में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 2435 हो गई है। इनमें से 2,169 स्वस्थ होकर घर लोट चुके हैं, जबकि अभी भी 250 सक्रिय मामले हैं। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 16 लोगों की जान जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed