{"_id":"61d209f8a3beb3338834d9fb","slug":"corona-in-jammu-kashmir-politcal-news-jammu-city-news-jmu251110638","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन का बढ़ रहा खतरा, पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य ढांचा मजबूत हो : एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन का बढ़ रहा खतरा, पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य ढांचा मजबूत हो : एलजी
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण और ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को तैयार रहने और पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर पूरी क्षमता से उपयोग करने के लिए कहा। कोविड टास्क फोर्स, जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि ऑक्सीजन प्लांटों की कार्यशैली को सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आईसीयू और ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बिस्तरों का प्रदेश भर में ऑडिट करवाया जाए, ताकि कोई कमी हो तो उसे समय पर ठीक किया जा सके।
रविवार को उच्च स्तरीय बैठक में उपराज्यपाल ने कोरोना संक्रमण के वर्तमान हालात, ओमिक्रॉन, 15 से 18 आयु वर्ग के युवाओं के टीकाकरण की तैयारी व स्वास्थ्य ढांचे के वर्तमान दर्जे की समीक्षा की।
उपराज्यपाल ने कहा, देश भर में जिस तरह से ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं। उसे देखते हुए प्रदेश में पूरी तैयारी रखने की जरूरत है। उन्होंने जिला उपायुक्तों और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि संक्रमित मरीजों के संपर्क की तलाश का काम तेजी से हो और वेंटिलेटर्स की कार्यशैली को भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान तीन जनवरी 2022 से 15 से 18 आयु वर्ग के लिए शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण अभियान की कार्य योजना पर समयबद्ध तरीके से अमलीजामा पहनाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल करवाएं
उपराज्यपाल ने स्वास्थ्य सेवा निदेशक जम्मू और कश्मीर को निर्देश दिए कि वह अपने स्त्रोतों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल करवाएं। वहीं उपराज्यपाल ने अनंतनाग और बडगाम जिले में दूसरी डोज का सौ फीसदी लक्ष्य पूरा होने पर वहां के लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त विवेक भारद्वाज, सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, वित्त विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू, गृह सचिव शालीन काबरा व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।