corona case: जम्मू-कश्मीर में संक्रमण के 165 नए मामले, सक्रिय केस 1700 के पार हुए
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 165 नए मामलों की पुष्टि हुई है। ऐसे में सक्रिय मामले उछलकर 1701 पर पहुंच गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 165 नए मामलों की पुष्टि हुई है। ऐसे में सक्रिय मामले उछलकर 1701 पर पहुंच गए हैं। जम्मू संभाग में 23 व कश्मीर में 142 नए मामलों की पुष्टि हुई है। हालांकि 160 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
जिला स्तर पर बात करें तो जम्मू जिले में 14, राजोरी में एक, डोडा में दो, पुंछ में एक और रियासी में पांच नए मामले आए हैं।
श्रीनगर जिले में 45, बारामुला में 35 मरीज
कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 45, बारामुला में 35, बडगाम में 12, पुलवामा में तीन, कुपवाड़ा में 13, अनंतनाग में सात, बांदीपोरा में आठ, गांदरबल में 18 और कुलगाम में एक नए मामले की पुष्टि हुई है। कुल मिलाकर प्रदेश में सक्रिय 1701 मामलों में से जम्मू संभाग में 254 व कश्मीर 1447 मामले हैं। वहीं संक्रमितों का कुल आंकड़ा 335368 पर पहुंच गया है।
329206 मरीज स्वस्थ हो चुके
प्रदेश में 329206 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और प्रदेश में अब तक 4461 मरीजो की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलो में सबसे ज्यादा केस कश्मीर संभाग में ही हैं। श्रीनगर जिले में 575, बारामुला में 342, बडगाम में 92 और कुपवाड़ा में 117 मरीज व जम्मू संभाग के जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 121 मरीजों का उपचार चल रहा है।
64 लोगों के कोरोना टेस्ट, एक भी संक्रमित नहीं
नवाबाद पुलिस स्टेशन के बाहर लगाए गए कोविड टेस्टिंग शिविर में 64 टेस्ट किए गए। राहत यह रही कि एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया। बीते डेढ़ वर्ष से नवाबाद पुलिस स्टेशन के बाहर लगातार कोविड टेस्टिंग जारी है। आने-जाने वाले लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं।
दस बजे से लेकर दो बजे तक किए जा रहे टेस्ट
कोविड टेस्टिंग के लिए पहुंची स्वास्थ्यकर्मी शारदा देवी और सुदेश कुमारी ने बताया कि जब से कोरोना संक्रमण शुरू हुआ है। तब से उन्हें यहां टेस्टिंग के लिए तैनात किया है। सुबह दस बजे से लेकर दो बजे तक टेस्ट किए जाते हैं। जिस मरीज में लक्षण पाए जाते हैं, उन्हें घर में ही रहने का सुझाव दिया जाता है। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि बाजारों में भीड़ बढ़ गई है।
ज्यादातर लोग बेपरवाह घूम रहे
ज्यादातर लोग बेपरवाह घूम रहे हैं। मास्क कोई नहीं पहनता है। लोग मास्क को फैशन के तौर पर गले में लटकाए रखते हैं। आने -जाने वाले लोगों को जबरदस्ती बुलाकर टेस्ट किए जाते हैं। कई लोग बिल्कुल सहयोग नहीं करते हैं। इस वजह से प्रोटोकॉल बिगड़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब तक कोरोना संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं होता तब तक मास्क पहनें और टेस्ट करवाएं।