{"_id":"615770818ebc3e471364b3b9","slug":"corona-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu244880115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर मे 133 संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर मे 133 संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना के 133 नए संक्रमित मामले मिले, इसमें 57 मामले राजधानी श्रीनगर से हैं। बड़गाम में 14, डोडा में 12 और जम्मू में 10 मामले मिले हैं। लेकिन प्रदेश के अन्य 16 जिलों प्रत्येक में दस से कम मामले मिले हैं। जिला रियासी, रामबन, किश्तवाड़, सांबा, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। इस बीच एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है।
पिछले कई हफ्तों से प्रदेश में श्रीनगर से सर्वाधिक नए संक्रमित मामले आने का सिलसिला जारी है। चिंता यह है कि अधिकतर मामले स्थानीय स्तर के निकल रहे हैं। इसी प्रदेश में सर्वाधिक 554 सक्रिय मामले हैं। कई दिन बाद जिला जम्मू में भी संक्रमित मामलों में उछाल आया है।
123423 लोगों का टीकाकरण
जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को 18 से अधिक आयु वर्ग में 123423 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें पहली खुराक में 69349 और दूसरी खुराक में 54074 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस वर्ग में अब तक 10788272 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जो अनुमानित आबादी पर 85.92 फीसदी है। अब तक हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 18 से अधिक आयु वर्ग मेें 11578305 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जम्मू में 1514251 लोगों के टीकाकरण के साथ 94.34 फीसदी लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। इसी तरह रामबन में 285540 लोगों के टीकाकरण के साथ 98.60 फीसदी टीकाकरण कर लिया गया है। रियासी में यह फीसदी 92.13 के साथ 283812 लोगों का टीकाकरण किया गया है। कश्मीर के किसी जिले में अभी तक 90 फीसदी टीकाकरण नहीं किया जा सका है।