{"_id":"6116d9128ebc3ee02e1d5201","slug":"corona-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu241539235","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में ब्लैक फंगस बनी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में ब्लैक फंगस बनी चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड चुनौती के बीच ब्लैक फंगस के मामलों में यकायक बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर तीन नए ब्लैक फंगस के मामले मिले हैं, जो पिछले कई महीनों बाद एक ही दिन में सामने आए हैं। इसके साथ अब तक प्रदेश में 41 लोगों में ब्लैक फंगस के होने की पुष्टि हो चुकी है। अगस्त में ही अब तक 6 ब्लैक फंगस के मामले मिल चुके हैं। इस बीच प्रदेश में 129 नए कोविड संक्रमित मामले मिले। रियासी जिले में नौ और यात्री संक्रमित मिले हैं। राहत यह रही कि चौबीस घंटे में प्रदेश में किसी कोविड संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है।
रामबन, शोपियां और बांदीपोरा में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। रियासी में 15, डोडा में 16, जम्मू में 15, बड़गाम में 11 और श्रीनगर में सर्वाधिक 21 नए संक्रमित मामले मिले हैं। वर्तमान में जम्मू कश्मीर में 1324 सक्रिय मामले हैं। अब तक कोविड से 4395 लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग में अब तक अनुमानित आबादी पर 99.65 फीसदी लोगों को टीकाकरण हो चुका है। 18 से अधिक आयु सिटीजन वर्ग में अब तक 6352050 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। इसी तरह फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और सिटीजन वर्ग में अब तक 7056825 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है।