{"_id":"6151eca026dda5139e07f92d","slug":"corona-explosion-in-private-school-32-children-corona-positive-antigen-test-done-before-class-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: निजी स्कूल में कोरोना विस्फोट, 32 बच्चे संक्रमित, क्लास में एंट्री से पहले किया एंटीजन टेस्ट, रिपोर्ट पॉजिटिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: निजी स्कूल में कोरोना विस्फोट, 32 बच्चे संक्रमित, क्लास में एंट्री से पहले किया एंटीजन टेस्ट, रिपोर्ट पॉजिटिव
Mon, 27 Sep 2021 09:39 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 27 Sep 2021 09:39 PM IST
सार
कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद प्रशासन ने 10वीं और 12वीं के स्कूल खोलने की इजाजत दी थी। स्कूल खुलते ही कोरोना बच्चों को शिकार बना रहा है। स्कूल के 32 छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक निजी स्कूल में कोरोना विस्फोट हुआ है। जिसमें 32 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद प्रशासन ने 10वीं और 12वीं के स्कूल खोलने की इजाजत दी थी। स्कूल खुलते ही कोरोना बच्चों को शिकार बना रहा है। स्कूल के 32 छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रशासन ने आदेशानुसार, क्लास में एंट्री से पहले सभी बच्चों का एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। इसी टेस्ट में इन बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिन पहले लेह में भी ऐसा ही हुआ था, जिसके बाद वहां स्कूलों को बंद कर दिया गया। लेह में पिछले हफ्ते एक दिन में 71 नए मामले सामने आए थे। जिसके बाद जिला प्रशासन ने 15 दिनों के लिए स्कूल बंद करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन