फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona, children effected

Jammu News: कोविड की चपेट में बच्चे, रोजाना एमसीएच में पहुंचे रहे एक से दो मामले

विज्ञापन
corona, children effected
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




जम्मू। इस सीजन में कोविड संक्रमण की चपेट में बच्चे तेजी से आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में पहुंच रहे ज्यादातर बच्चे कोविड के लक्षणों जैसे फ्लू से पीड़ित हैं। इनमें अधिकतर में खांसी, जुकाम, बुखार और निमोनिया की शिकायत है। एमसीएच (जच्चा-बच्चा) अस्पताल गांधीनगर में रोजाना औसतन एक से दो कोविड बाल रोगी भर्ती हो रहे हैं। इस अस्पताल में अप्रैल में ही करीब 14 बच्चे संक्रमित चुके हैं। शहर के प्रमुख जच्चा-बच्चा अस्पताल एसएमजीएस (श्रीमहाराजा गुलाब सिंह अस्पताल) में भी फ्लू और कोविड के बाल रोगियों का आना जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों का टीकाकरण न होने के कारण वे कोविड से ग्रस्त हो रहे हैं।

एसएमजीएस अस्पताल का एक समर्पित तीस बिस्तर वाला वार्ड फ्लू से ग्रसित बच्चों से फुल है। इसी तरह इमरजेंसी के 18 नंबर वार्ड का भी यही हाल है। अस्पताल में बाल रोग की 500-600 की ओपीडी में 80 फीसदी संख्या फ्लू से ग्रसित बच्चों की हैं। इसमें कई कोविड पाजिटिव आ चुके हैं। इसी अस्पताल में गत दिनों राजोरी निवासी एक छह माह के बच्चे की कोविड से मौत हो चुकी है। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर संजीव डिंगरा के अनुसार पहली दो लहरों के दौरान पाबंदियों के कारण अधिकांश बच्चे घरों में ही थे। लेकिन मौजूदा सीजन में बच्चे सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर कोविड संक्रमण और फ्लू वायरस की चपेट में आ रहे हैं। खासतौर पर कोविड संक्रमित बच्चे ऐसे स्थलों पर पहुंचकर संक्रमण का प्रसार भी कर रहे हैं। बच्चों का अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है, जिससे उनकी शारीरिक क्षमता कोविड वायरस से लड़ने के लिए तैयार नहीं हो पाई है। इससे भी बच्चे जल्दी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन




अस्पताल में सामान्य फ्लू के साथ कई गंभीर बाल रोगी भर्ती हो रहे हैं। कोविड उपयुक्त व्यवहार का गंभीरता से पालन करके ही बच्चों को संक्रमण की चपेट में आने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------


अभी स्थिति है नियंत्रण में



अस्पताल में कोविड संक्रमित बाल रोगी और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से तीसरे फ्लोर पर 80 बिस्तर वाला वार्ड समर्पित किया गया है। अस्पताल में रोजाना कोविड के बाल रोगी पहुंच रहे हैं, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में है।

- डॉक्टर अरुण शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, एमसीएच अस्पताल गांधीनगर



-----------------------



ऐसे करें बच्चों का बचाव

- फ्लू या कोविड वायरस से संक्रमित बच्चों को आइसोलेट करें, उन्हें दूसरे बच्चों के संपर्क में न आने दें



- फ्लू या कोविड के लक्षण मिलने पर तुरंत बच्चे के उपचार के लिए डाक्टरी परामर्श लें

- घर के भीतर भी संक्रमित बच्चे को दूसरों से अलग रखें



- संक्रमित बच्चे को स्कूल न भेजें और उसकी सेहत की निगरानी करें


जम्मू-कश्मीर में 77 नए मामले आए

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण का प्रसार जारी है। शनिवार को 77 नए मामले मिले। कश्मीर से 51 और जम्मू से 26 केस आए। इसके साथ सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 349 पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा 230 केस कश्मीर में है। चौबीस घंटे में 3733 परीक्षण किए गए। इस बीच, 37 मरीज रिकवर हुए। इसके अलावा बारामुला में नौ, बड़गाम में दस, पुलवामा में आठ, कुपवाड़ा, अनंतनाग में दो-दो, बांदीपोरा में सात, गांदरबल में एक और कुलगाम में तीन, उधमपुर, सांबा में पांच-पांच, राजोरी में एक, पुंछ, रामबन में तीन-तीन मामले मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed