{"_id":"620a38672951fd208546ff19","slug":"corona-case-update-jammu-kashmir-440-new-cases-of-infection-in-the-state-one-patient-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Case Update Jammu Kashmir: प्रदेश में संक्रमण के 440 नए मामले, एक मरीज की मौत, अब सक्रिय मामले सिर्फ 5466 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Case Update Jammu Kashmir: प्रदेश में संक्रमण के 440 नए मामले, एक मरीज की मौत, अब सक्रिय मामले सिर्फ 5466
Mon, 14 Feb 2022 04:42 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 14 Feb 2022 04:42 PM IST
सार
कोरोना की तीसरी लहर के मंद पड़ने से अस्पतालों में मरीजों का दबाव भी कम हो गया है। चौबीस घंटे के भीतर जम्मू संभाग में 276 व कश्मीर में 164 नए संक्रमित मिले।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण के 440 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू संभाग में एक मरीज की मौत हुई है। कश्मीर में 164 व जम्मू संभाग में 276 नए मामले आए हैं। हालांकि 582 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं और सक्रिय मामले कम होकर 5466 रह गए हैं।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश में 69171 कोविड टेस्ट किए गए। इनमें से केवल 440 लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए। जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 96 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। उधमपुर में 16, राजोरी में आठ, डोडा में 83, कठुआ में 14, सांबा में दो, किश्तवाड़ में तीन, पुंछ में चार, रामबन में 36 व रियासी में 14 नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर जिले में 92, बारामुला में 12, बडगाम में 15, पुलवामा में पांच, कुपवाड़ा में 18, अनंतनाग में सात, बांदीपोरा में दो, गांदरबल में छह, कुलगाम में तीन व शोपियां में चार नए मामलों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में सक्रिय 5466 मरीजों में 2287 जम्मू संभाग व 3179 कश्मीर संभाग में हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 4745 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
अस्पतालों में केवल 163 मरीज ही भर्ती
कोरोना की तीसरी लहर के मंद पड़ने से अस्पतालों में मरीजों का दबाव भी कम हो गया है। आलम तो यह है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए 5038 बेड समर्पित किए गए हैं, लेकिन उनमेे रविवार सायं पांच बजे तक 163 मरीज ही भर्ती थे। हालांकि प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की वर्तमान में संख्या 5466 है लेकिन ज्यादातर मरीजों को गंभीर लक्षण न होने पर घर पर क्वारंटीन किया गया है।