{"_id":"61bcc64f553c73283d39a961","slug":"corona-case-jammu-kashmir-two-people-died-in-the-state-maximum-54-cases-were-reported-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona case Jammu Kashmir: प्रदेश में दो लोगों की मौत, श्रीनगर में सर्वाधिक 54 मामले आए सामने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona case Jammu Kashmir: प्रदेश में दो लोगों की मौत, श्रीनगर में सर्वाधिक 54 मामले आए सामने
Sat, 18 Dec 2021 02:09 AM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 18 Dec 2021 02:09 AM IST
सार
प्रदेश में कोरोना केसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को 136 नए संक्रमित मामले मिले। कश्मीर संभाग में 2317 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते केस के बीच जम्मू के बाजार का नजारा।
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमित मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश में शुक्रवार को 136 नए संक्रमित मामले मिले। इनमें राजधानी श्रीनगर से सर्वाधिक 54 संक्रमित मामले मिले। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू और कश्मीर संभाग में एक-एक संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया। पारे में गिरावट के साथ कश्मीर संभाग में कोविड अधिक प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन
श्रीनगर में नए मामलों के साथ सक्रिय मामले 517 पहुंच गए हैं जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं। गांदरबल में 11 और जिला जम्मू में 18 नए संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश के सभी बीस जिलों में सक्रिय मामले मौजूद हैं। इनमें कश्मीर संभाग में 1083 और जम्मू संभाग में 365 मामले मौजूद हैं।
विज्ञापन
जिला रियासी, रामबन, किश्तवाड़, शोपियां, कुलगाम में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। प्रदेश में अब तक 4510 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर संभाग में 2317 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
जिला पुंछ में सौ फीसदी टीकाकरण
जम्मू-कश्मीर में कोविड टीकाकरण में तेजी लाई गई है। इसके लिए घर घर दस्तक के साथ विशेष अभियान जारी है। इसमें बिना टीकाकरण वाले मामलों की पहचान करके उन्हें तुरंत टीके की खुराक दी जा रही है। 18 से अधिक आयु वर्ग में जिला पुंछ ने दोनों टीकाकरण में 100 फीसदी लक्ष्य को हासिल कर लिया है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने व्यस्त आबादी में सौ फीसदी लक्ष्य को पाने के लिए पुंछ जिले के चिकित्सा स्टाफ और कोरोना योद्धाओं की प्रशंसा की है। इसके साथ प्रदेश में पुंछ पहला सौ फीसदी टीकाकरण वाला जिला बन गया है।