{"_id":"61bccc1c7b42f1708454a69f","slug":"corona-case-jammu-and-kashmir-lieutenant-governor-said-take-action-against-those-who-do-not-follow-corona-rules-instructed-police-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona case Jammu Kashmir: उपराज्यपाल ने कहा, कोरोना नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई, पुलिस-प्रशासन को दिया निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona case Jammu Kashmir: उपराज्यपाल ने कहा, कोरोना नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई, पुलिस-प्रशासन को दिया निर्देश
Sat, 18 Dec 2021 02:09 AM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 18 Dec 2021 02:09 AM IST
सार
प्रदेश में कोरोना को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सिविल और पुलिस प्रशासन सख्ती बढ़ाए। ये निर्देश उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान जारी किए। उन्होंने कोविड प्रबंधन की समीक्षा कर अन्य जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि दुनिया भर में कोविड के ओमिक्रान वेरिएंट के मामलों को देखते हुए संक्रमण रोकने के लिए कड़े उपाय करने की आवश्यकता है। कहा कि जिला प्रशासन संबंधित जिलों में कोविड प्रवृति का विश्लेषण करके प्रभावी रणनीति को लागू करके संक्रमण उछाल के कारणों की पहचान करें।
विज्ञापन
इसके लिए आरटीपीसीआर परीक्षण और त्वरित टीकाकरण अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। स्वास्थ्य विभाग सुनिश्चित करें कि हर मरीज को सेहत गोल्डन कार्ड का लाभ मिले। जम्मू-कश्मीर प्रशासन का उद्देश्य सभी को उनके वित्त पर बिना किसी दबाव के सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल प्रदान करना है। स्वास्थ्य गोल्डन कार्ड की कम संख्या वाले जिलों में सौ फीसदी संतृप्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन