फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona Case Jammu and Kashmir: Four people died, 1606 new cases were found in the state within 24 hours, investigation increased in districts

Corona Case Jammu and Kashmir: चार लोगों की मौत, प्रदेश में चौबीस घंटे के भीतर 1606 नए मामले मिले, जिलों में बढ़ाई गई जांच

Sun, 06 Feb 2022 03:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 03:05 PM IST
सार

प्रदेश के जम्मू संभाग से 887 व कश्मीर संभाग से 719 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कुछ दिनों से सभी जिलों में संक्रमितों की संख्या में गिरावट आ रही है। 

विज्ञापन
Corona Case Jammu and Kashmir: Four people died, 1606 new cases were found in the state within 24 hours, investigation increased in districts
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1606 नए मामले आए हैं। जम्मू संभाग से 887 व कश्मीर संभाग से 719 नए मामले शाम पांच बजे तक रिपोर्ट हुए। वहीं प्रदेश में चार मरीजों की मौत भी हुई है। इसमें दो मरीजों की मौत जम्मू संभाग व दो की मौत कश्मीर संभाग में हुई है। 

विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 73948 कोविड टेस्ट किए गए। इनमें 1606 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। जिला स्तर पर बात करें तो जम्मू जिले में 307, उधमपुर में 46, राजोरी में 24, डोडा में 259, कठुआ में 24, सांबा में 94, किश्तवाड़ में 26, पुंछ में 19, रामबन में 79, रियासी में नौ मामले आए हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर जिले में 212, बारामुला में 113, बडगाम में 75, पुलवामा में 47, कुपवाड़ा में 63, अनंतनाग में 86, बांदीपोरा में 45, गांदरबल में 35, कुलगाम में 33 व शोपिया में दस नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 5019 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में एक्टिव मामले कम होकर 20663 रह गए हैं। जम्मू संभाग में एक्टिव मामलों की संख्या 6570 और कश्मीर संभाग में 14093 एक्टिव मामले रह गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 4706 हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed