फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

ठीकरी पहरा और संयुक्त नाके पर की चर्चा

विज्ञापन
corona
ज्यौड़ियां/परगवाल। पुलिस की तरफ से शनिवार को खौड़ के परगवाल क्षेत्र में कोविड-19 के संबंध में जागरूकता बैठक हुई। इसमें आवश्यक उपायों पर बातचीत की गई, ताकि सीमा क्षेत्र में महामारी को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन

बैठक का आयोजन पीपी परगवाल में किया गया। इसमें बीडीसी अध्यक्ष, सरपंचों के अलावा क्षेत्र के अन्य कई मुख्य लोग शामिल हुए। एसडीपीओ अखनूर वरुण जनडेयाल ने कहा कि लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया जाए और लोगों को सरकारी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जाए। बैठक में महामारी को नियंत्रित करने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस कार्रवाई को बढ़ाने के लिए ठीकरी पहरा और संयुक्त नाके की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित लोगों ने पुलिस को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और मांग की कि इस संबंध में किसी भी उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस ने लोगों से भी अपील की कि वे अपनी सुरक्षा के लिए कोविड निर्देशों का पालन करें और इस संबंध में प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन न करें। पॉजिटिव पाए जाने वाले हर व्यक्ति को होम आइसोलेशन में रहना चाहिए। सभी को सरकारी टीकाकरण अभियान के बारे में भी अवगत कराया गया और किसी भी लक्षण के मामले में परीक्षण के लिए आगे आने का अनुरोध किया गया। बैठक में एसएचओ बलविंदर सिंह तथा चौकी प्रभारी परगवाल ओम प्रकाश भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed