फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cordon and search operation launched in Thanamandi villages of Rajouri jammu kashmir

राजोरी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार-गोलाबारूद बरामद

Sat, 04 Jul 2020 12:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 Jul 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
cordon and search operation launched in Thanamandi villages of Rajouri jammu kashmir
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। जिले के कई इलाकों में सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अभियान चला रही हैं। कई इलाकों की घेराबंदी भी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ इनपुट मिले हैं, जिनके आधार पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। 11 ग्रेनेड, पिस्टल की 14 मैगजीन, दो चीन निर्मित पिस्टल, चीन निर्मित एक ग्रेनेड और एके-47 की 920 कारतूस बरामद हुए हैं।इसके साथ ही कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान की ओर से लगातार कोशिशें की जा रही हैं कि आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराई जाए। इसके लिए पाकिस्तानी सेना संघर्षविराम का उल्लंघन भी कर रही है। इसी क्रम में हीरानगर सेक्टर में आईबी पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने फिर से गुरुवार देर रात सवा पांच घंटे से अधिक समय तक मोर्टार दागे और फायरिंग की। शुक्रवार की सुबह चार बजकर 50 मिनट पर गोलाबारी बंद हुई।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक और जगुवाल पोस्ट से बीएसएफ की कोठा और चांदवा पोस्ट को निशाना बनाकर गुरुवार देर रात साढ़े 11 बजे से मोर्टार दागने के साथ ही मशीनगन से फायरिंग शुरू कर दी। बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग कर पाकिस्तानी सैनिकों को फायरिंग बंद करने पर मजबूर कर दिया।
 

यह भी पढ़ेंः मेजर शैतान सिंह, जिन्हें यादकर थर्रा उठता है चीन, 120 सपूतों ने 1300 चीनियों को उतारा था मौत के घाट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed