फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cooch Behar Trophy: Assam won by five wickets from Jammu Kashmir

कूच बिहार ट्रॉफी: दूसरी पारी में 31 रन पर पवेलियन लौटी जम्मू कश्मीर की टीम, असम पांच विकेट से जीता

Sat, 23 Nov 2019 08:00 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 23 Nov 2019 08:00 PM IST
सार

  • बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन, सात खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके
  • पहली पारी में बढ़त के बाद भी मेजबान को करना पड़ा हार का सामना 
  • मेहमान असम के गेंदबाज दशरथ ने दूसरी पारी में दस रन देकर सात विकेट चटकाए

विज्ञापन
Cooch Behar Trophy: Assam won by five wickets from Jammu Kashmir
कूच बिहार ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कूच बिहार ट्राफी में मेजबान जम्मू एंड कश्मीर की टीम के बल्लेबाजों द्वारा दूसरी पारी में समपर्ण कर देने से मेहमान असम की टीम ने पांच विकेट से आसान जीत दर्ज कर ली। दूसरी पारी में मेजबान टीम सिर्फ 31 रन ही बना सकी। उसके सात बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। असम के तेज गेंदबाज दशरथ सानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में पांच व दूसरी पारी में 7 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।  
विज्ञापन


 शुक्रवार को पहली पारी में 69 रन की बढ़त मिलने के बावजूद मेजबान टीम को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहली पारी में 196 रन बनने वाली जेएंडके की टीम दूसरी पारी में 31 रन पर सिमट गई। जेएंडके के 100 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की टीम ने पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर दूसरे दिन ही जीत हासिल कर ली।  
विज्ञापन


जीजीएम साइंस कालेज में खेल गए मुकाबले में दूसरे दिन शनिवार को असम की टीम ने तीन विकेट पर 41 रने आगे खेलना शुरू किया। मेजबान टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए असम की टीम 125 रन पर समेेट दिया। गेंदबाजी में मुजतबा यूसुफ और बासित बशीर ने तीन-तीन, जबकि अभय टंडन ने दो लेकर मेहमान टीम को सस्ते में निपटा लिया। पहली पारी के आधार 69 रन की बढ़त हासिल करने वाली जेएंडके की टीम दूसरी पारी में ताशा के पत्तों की तरह बिखर गई, और पूरी टीम 20 ओवर में 31 रन पर सिमट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पारी में टीम मुसैफ ने सर्वाधिक 14 और कप्तान कन्हैया वाधवान ने नौ रन बनाए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज असम की गेंदबाजी के आगे टीक नहीं पाया। टीम के सात बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खेल सके। दूसरी में जेएंडके के 100 रन के  लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की टीम ने पांच विकेट पर 102 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। जेएंडके की ओर से मुजबता और अभय टंडन ने दो-दो, जबकि बासित ने एक विकेट लिया। 

मुजतबा ने लिए पांच विकेट  
कूची बिहार ट्राफी के पहले मुकाबले में गेंदबाजों का बोलबाला रहा। जेएंडके की ओर से मुजतबा ने पहली पारी तीन, जबकि दूसरी में दो विकेट लिए। वहीं बासित ने पहली पारी में तीन और दूसरे एक, जबकि अभय टंडन ने दोनों पारियों में दो - दो विकेट लिए। 

दशरथ सानी: 10.3 ओवर 10 रन सात विकेट
असम की ओर से तेज गेंदबाज दशरथ सानी ने मैच में 12 विकेट झटके। पहली पारी में सानी ने पांच विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने सात विकेट लिए। दूसरी पारी में सानी ने 10.3 ओवर में 10 रन देकर सात विकेट हासिल किए। इसमें भी छह ओवर मेडन थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed