फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Control room will Established in Every ward For Street lights

Jammu News: वार्डों में एक ही जगह से बंद होंगी स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
Control room will Established in Every ward For Street lights
- इस समय अधिकांश जगहों पर दिन और रात को जल रही लाइटें
विज्ञापन

- हर वार्ड में स्थापित होंगे कंट्रोल रूम, नहीं होंगी फ्यूज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के 75 वार्डों में एक ही जगह से स्ट्रीट लाइटें बंद होंगी। इसके लिए हर वार्ड में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यहीं से लाइटें ऑन और ऑफ होंगी। मौजूदा समय में लाइटों के स्विच खराब हो गए हैं। इस कारण लाइटें रात और दिन में जल रही हैं। इससे स्ट्रीट लाइटें वोल्टेज कम या ज्यादा होने पर जल जा रही हैं।
मौजूदा समय में अधिकांश वार्डों में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। हालांकि पूर्व पार्षदों की ओर से भी शिकायत की जा चुकी है मगर समाधान नहीं हो पाया। अब कंट्रोल रूम स्थापित करने पर काम शुरू हो रहा है। काम को एक माह के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, लाइटों की खराबी और रखरखाव के लिए जेएमसी कार्यालय में भी कंट्रोल रूम होगा। यहीं से भी खराब लाइटों के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। शहरभर में 96 हजार के करीब स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। परियोजना पर काम 2020 में आरंभ हुआ था। पूरे शहर में लाइटों को बदला गया है। नगर निगम के अनुसार कंट्रोल रूम स्थापित होने से एक ही समय में लाइटों को ऑन और सुबह ऑफ किया जाएगा। मौजूदा समय में लाइटों के स्विच खंभों में ही लगाए गए हैं। यहां पर स्थानीय लोग अपने स्तर पर लाइटें बंद करते हैं। कई बार लाइटें बंद न होने पर फ्यूज हो जाती हैं।
विज्ञापन




----
कोट
हर वार्ड में स्ट्रीट लाइटों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित होंगे। एक माह के अंदर काम पूरा किया जाएगा। यहीं से लाइटों को बंद किया जा सकेगा। इससे लाइटें खराब नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जेपी सिंह, एक्सईएन, बिजली विंग, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed