फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   contractor union, protest, canal road

Jammu News: जम्मू कश्मीर कांट्रैक्टर यूनियन ने सिंचाई विभाग कनाल रोड में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
contractor union, protest, canal road
इरीगेशन विभाग के अस्थाई कर्मचारी
जम्मू। जम्मू कश्मीर कांट्रैक्टर यूनियन ने सिंचाई विभाग कनाल रोड में लंबित राशि का भुगतान करने के लिए प्रदर्शन किया। अध्यक्ष शाम सिंह ने कहा कि 2013 से लेकर अब तक प्रदर्शन में सिंचाई, जलशक्ति, पीडब्ल्यूडी, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के काम करवाए, मगर भुगतान नहीं हो पाया है। काम के लिए ठेकेदारों ने अपनी जेब से राशि खर्च की थी, मगर विभाग नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मसले पर मुख्य सचिव अरुण मेहता के साथ बैठक की गई। इस दौरान भी भुगतान करने को कहा गया। मगर यूटी बनने के बाद हुए काम का हवाला दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन



कर्मचारियों को किया जाए नियमित
जम्मू। जेएंडके शक्ति इरीगेशन फ्लड कंट्रोल ऑल डेलीवेजर यूनियन ने नियमितीकरण की मांग के समर्थन में मुख्य अभियंता कार्यालय कनाल रोड में प्रदर्शन किया। अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। साथ ही मानदेय नहीं बढ़ रहा है। इस कारण जीवन यापन करने में परेशानी आ रही है। कई बार मांग की गई, मगर अधिकारियों ने अनसुना कर दिया। कर्मचारियों का मानदेय यूटी तर्ज पर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 48 माह का मानदेय मिलना बाकी है। इसे विभाग जारी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed