फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   containment zone

जम्मू जिला में नौ और माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित, धारा 144 लागू

विज्ञापन
containment zone
जम्मू। जिला जम्मू में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को नौ और क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। इन जोन में धारा 144 लागू करके आपात सेवाओं को छोड़कर सामान्य आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रखी गई है। संबंधित क्षेत्रों में सौ फीसदी कोविड परीक्षण को अनिवार्य किया गया है। इस साल अब तक करीब बीस क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट जम्मू अंशुल गार्ग की ओर से नगरोटा तहसील के तहत हास्टल सैनिक स्कूल नगरोटा के भीतर और आसपास के क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जम्मू तहसील के मेरिडेन पैलेस, जेडीए प्लाट न्यू रिहाड़ी जम्मू के निकट गली, जम्मू साउथ तहसील के मकान नंबर सेक्टर 5 गुरुद्वारा माडल टाउन गंग्याल के निकट गली, पुलिस हेटक्वार्टर पनामा चौक जम्मू के आसपास क्षेत्र, जम्मू वेस्ट तहसील के टेलीफोन टावर्स, विजय नगर कैंप रोड तालाब तिल्लो जम्मू के निकट गली, नगरोटा तहसील के भारत शिव आश्रम, पंजग्राई नगरोटा के निकट गली, जम्मू साउथ तहसील के मकान नंबर 272 दुर्गा मंदिर, शास्त्रीनगर जम्मू के निकट गली, बाहू तहसील के मकान नंबर 5 सेक्टर 1ए, एक्सटेंशन छन्नी हिम्मत जम्मू के नकिट गली और जम्मू नार्थ तहसील के मकान नंबर 25 सेक्टर 2 पंडोका कालोनी पलोड़ा के निकट गली को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इन क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियों की छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

बाजारों में उड़ रही सार्वजनिक दूरी की धज्जियां
कोविड की बढ़ती चुनौती के बीच बाजारों में कोविड प्रोटोकाल की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। शहर के अधिकांश बाजारों में भारी भीड़ में सार्वजनिक दूरी का कहीं पालन होता नहीं दिख रहा है। पुलिस की सख्ती के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मास्क पहनने से परहेज कर रहे हैं। जिससे संक्रमण को पनपने में मदद मिल रही है। खासतौर पर पुराने शहर के संकरी बाजारों में हालात ज्यादा खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार संघों से कोविड प्रोटोकाल पर सहयोग मांगा
जिला उपायुक्त जम्मू अंशुल गार्ग ने सोमवार को जिला अधिकारियों और बाजार संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कोविड उपयुक्त व्यवहार को सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया। खासतौर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किया जाए। चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज और बाजार प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए जिला उपायुक्त ने कहा कि कोविड एसओपी का पालन करके सभी वर्ग अपनी सामूहिक जिम्मेदारी निभाएं। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने भी लोगों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने में अपना योगदान देने की अपील की। इससे पहले जिला उपायुक्त ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ बैठक कर कोविड के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने मैरिज हाल, जिम, होटल आदि सहित सार्वजनिक समारोहों में 25 व्यक्तियों की सीमित भीड़ का पालन करने को कहा। एसडीएम और तहसीलदार इसे सख्ती से लागू करें। लेकिन हमारा ध्यान लोगों को दंडित करने के बजाय जागरूकता बढ़ाने पर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed