{"_id":"690fadefdb3cf8d78c086ae3","slug":"construction-work-slow-jammu-news-c-10-lko1027-757807-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फ्लाईओवर निर्माण की सुस्त रफ्तार से मंदा पड़ा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फ्लाईओवर निर्माण की सुस्त रफ्तार से मंदा पड़ा कारोबार
विज्ञापन
- वीआईपी मूवमेंट के दाैरान घंटों लगा रहता है जाम
- जम्मू आने वाले मेहमानों का धूल-मिट्टी से स्वागत
-- नोट सभी फोटो ट्रैक पर है-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के सतवारी में पिछले एक वर्ष से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी है जिससे स्थानीय कारोबारियों व दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। आए दिन जाम की स्थित बनी रहती है। इससे एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी होती है।
सदर बाजार शॉप कीपर एसोसिएशन सतवारी कैंट के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते इन दिनों सतवारी चौक सहित आसपास इलाकों के लोगों को धूल से परेशानी हो रही है। सड़क किनारे दुकानों में धूल भर जाती है। धूल को दबाने के लिए टैंकर से पानी का छिड़काव किया जाता है लेकिन कुछ देर बाद फिर उसी माहौल में यहां पूरा वातावरण हो जाता है। निर्माण कार्य की सुस्ती का नतीजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ठेका की शर्त के मुताबिक इस कार्य को छह माह में पूरा किया चाहिए था लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से ऐसा नहीं हो पा रहा है। निर्माण कार्य में लेटलतीफी और वीआईपी मूवमेंट के कारण आए दिन जाम लग जाता है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है और दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
-- -- -- -
सड़क के निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदारों को चेतावनी दी गई थी कि वह समय सीमा के भीतर काम पूरा करें लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ। मौजूदा हालात ये हैं कि जम्मू में आने वाले मेहमानों का धूल और मिट्टी से स्वागत होता है।
विज्ञापन
- हरनीत सिंह, कारोबारी एयरपोर्ट बाजार
--
सड़क पर उड़ती धूल और गड्ढों के कारण दुकानों से ग्राहक मुंह फेर रहे हैं। अब लोग ऑनलाइन मार्केट पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। सड़क किनारे ठेला-खुमचा और जमीन पर बैठकर सब्जी बेचने वालों की रोजी-रोटी पूरी तरह छिन गई है।
-कृष्ण लाल कारोबारी, सतवारी चौक
--
जिस तरह से इस क्षेत्र में दुकानदारों को उजाड़ने का काम किया गया था ठीक उसी प्रकार से निर्माण कार्य भी हुआ होता तो यह समस्या नहीं आती। प्रशासनिक सुस्ती के कारण व्यापारियों का नुकसान हो रहा है।
-धीरज शर्मा, कारोबारी, सतवारी कैंट
-- -
रेहड़ी और सब्जी बेचकर परिवार चलाने वाले लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर संकट मंडरा रहा है। धूल और गड्ढों के कारण बाजार से ग्राहक गायब हो गए हैं।
-राजू, कारोबारी, सतवारी चौक