फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   construction work

तटबंध की मरम्मत के लिए आगे आए ग्रामीण

विज्ञापन
construction work
रामगढ़। सीमावर्ती रामगढ़ में गत दिवस हुई बारिश से बसंतर पर बने तटबंध को नुकसान पहुंचा है। पानी के तेज बहाव से काफी कटाव हुआ और रंगूर कैंप में बसंतर के किनारे बनाए गए अस्थायी तटबंध का बड़ा हिस्सा बह गया, जिस कारण दरिया के पानी के गांव में घुसने का खतरा मंडराने लगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि रंगूर कैंप इलाके में दिन की बरसात से इलाके में यह नाला उफन गया और तटबंध टूट गया। इसे प्रशासन के नोटिस में लाया गया, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हो पाई। लोगों को आशंका है कि यदि दोबारा ऐसी ही बारिश हुई तो गांव में बाढ़ आ जाएगी। बड़े पैमाने पर कृषि जमीन बरबाद हो जाएगी। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार बारिश से काफी नुकसान हो चुका है, लेकिन आज तक इस समस्या का स्थायी हल नहीं हो पाया। सरपंच कालीदास की देखरेख में गांव के युवा और कई अन्य ग्रामीण तीन दिन से तटबंध की मरम्मत में जुटे हैं। गांव के लोग ट्रैक्टर- ट्रालियां आदि लेकर सहयोग दे रहे हैं। रेत- पत्थर लेकर क्रेट्स की भराई कर रहे हैं। वहीं गांव के लोगों ने कहा कि अगर हम प्रशासन को देखते रहें तो काफी लंबा समय लग जाएगा। इसलिए हम सभी गांव वासियों ने मिलकर काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed