{"_id":"603a993e8ebc3ee90e3822bc","slug":"construction-work-jammu-news-jmu230184356","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस गांव के लोगों को मनावर तवी पार करने में नाव से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस गांव के लोगों को मनावर तवी पार करने में नाव से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन
खौड़ उपजिले के सीमावर्ती गांव बरडोह तथा ढखर के बीच मनावर तवी पर बन रहे पुल
ज्यौड़ियां। खौड़ के सीमावर्ती गांव बरडोह और ढखर के बीच मनावर तवी पर बन रहे पुल का काम जोरों से चल रहा है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि अब हमें नाव से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
इस पुल की लंबाई 225 मीटर है। इसके निर्माण पर 14.68 लाख रुपये की लागत आएगी। इस पुल का नींव पत्थर सांसद जुगल किशोर शर्मा ने रखा था। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सांसद ने आश्वासन दिया था कि पुल का निर्माण जल्द खत्म कर पुल लोगों को समर्पित किया जाएगा। पुल का काम तेजी से चल रहा है।
इस पुल का निरीक्षण करने के लिए म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ के चेयरमैन डिप्टी राम पहुंचे। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत किया। डिप्टी राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐसे तो नजर पूरे देश पर है, लेकिन वह ज्यादातर तवज्जो सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की तरफ दे रहे हैं। पंचायत बरडोह के लोगों ने बताया कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग दस गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। खासतौर पर पंचायत बरडोह के बच्चे जो हायर सेकेंडरी स्कूल ढखर में पढ़ने जाते हैं। लोगों ने बताया कि हायर सेकेंडरी स्कूल ढखर में कोई भी शिक्षक तथा लेक्चरर आने को राजी नहीं है। क्योंकि स्कूल में जाने के लिए नाव के सहारे मनावर तवी को पार करना पड़ता है। बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में मुश्किलें होती हैं।