फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   construction work

श्मशान घाट पर स्नानघर बनाना पैसे की बरबादी

विज्ञापन
construction work
मीरा साहिब ब्लॉक मीरा साहिब की मरालिया पंचायत के एक प्रतिनिधि मंडल बीडीओ से मुलाकात के दौरान।
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब की मरालिया पंचायत के एक प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व सरपंच किशोर कुमार के नेतृत्व में बीडीओ से मुलाकात की और मांगों का ज्ञापन सौंपा। पूर्व सरपंच ने कहा की पंचायत के अधीन श्मशान घाट में महिलाओं के लिए स्नानघर का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि वहां महिलाएं जाती ही नहीं हैं। इसके चलते यह साबित होता है कि कुछ लोगों की मिलीभगत से सरकारी फंड का दुरुपयोग हो रहा है। स्नानघर में निमभन स्तर की सामग्री का भी इस्तेमाल हो रहा है। पुरानी ईंटें लगाई जा रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने शिकायत संबंधित अधिकारियों के समक्ष की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अभी काम जारी है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों को बीडीओ अफशां हमल ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने माना कि महिलाओं के लिए श्मशान घाट में स्नान घर बनाना उचित नहीं है। क्योंकि यहां महिलाएं नहीं जाती हैं। वहीं बीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार ने भी प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच की जाएगी और सरकारी पैसे का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed