मीरां साहिब। जम्मू-पुंछ लोकसभा क्षेत्र से सांसद जुगल किशोर शर्मा ने मंगलवार को मीरां साहिब कस्बे के मरालिया मोड़ से डाक बंगला तक जाने वाली मुख्य सड़क पर तारकोल डालने का काम शुरू कराया। इस पर ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता तथा वन सुल्तान अपर पंचायत के सरपंच देवराज शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सांसद जुगल किशोर शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रधान हरभजन सिंह पम्मी, नायब सरपंच अजय कुंडल, अशोक शर्मा, रोहित कुंडल, चेयरमैन सुभाष चौधरी पंच ममता शर्मा, पंच बीना शर्मा, रविंदर शर्मा, इंद्रजीत शर्मा श्यामसुंदर सहित कई पंचायतों के पंच व सरपंच सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। संवाद