फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   construction work

अखनूर में स्टील ब्रिज से बंद रही आवाजाही

विज्ञापन
construction work
एईई अंग्रेज सिंह क्षतिग्रस्त ब्रिज का निरीक्षण करके मरम्मत कार्य करवाते।
अखनूर। चिनाब दरिया के स्टील ब्रिज की प्लेट क्षतिग्रस्त होने पर सोमवार को तीसरे दिन भी मरम्मत कार्य जारी रहा। ब्रिज से वाहनों की आवाजाही बंद रही। वाहनों को नए पुल के रास्ते आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को चिनाब दरिया के स्टील ब्रिज की टूटी पांच प्लेट का मरम्मत कार्य पीडब्ल्यूडी की तरफ से जारी रहा। मरम्मत कार्य के साथ ब्रिज को रंग रोगन भी किया जा रहा है। हालांकि ब्रिज की टूटी प्लेट की जानकारी समय रहते मिलने पर बड़ा हादसा टल गया। जबकि पीडब्ल्यूडी ने अखनूर प्रशासन से दो सप्ताह का समय मांगा है, मगर आयुक्त से स्वीकृति मिलने पर आगे मरम्मत कार्य शुरू होगा। उधर पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कार्य शुरू किया है। पीडब्ल्यूडी के एईई अंग्रेज सिंह की अगुवाई में टीम ने ब्रिज का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त प्लेट की शिनाख्त करके मरम्मत कार्य शुरू किया। सोमवार सुबह से ही वाहनों की आवाजाही ब्रिज से बंद रखी गई। जो शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि स्टील ब्रिज ऐतिहासिक धरोहर के रूप में अखनूर की पहचान है। प्रशासन को चाहिए ब्रिज की सुरक्षा और मरम्मत के लिए जरूरी कदम उठाए, ताकि किसी अनहोनी का समाना नहीं करना पडे़। लोगों का कहना है कि ब्रिज पर लोडेड वाहनों की आवाजाही बंद की जाए, जिससे ब्रिज क्षतिग्रस्त होने की संभावना रहती है। एईई ने बताया कि ब्रिज की क्षतिग्रस्त प्लेट की मरम्मत जारी है। संभावना है कि तीन-चार दिन में प्लेट की मरम्मत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed