ज्यौड़ियां। पेयजल किललत से जूझ रहे ज्यौड़ियां के लोगों के लिए वार्ड-छह में शुक्रवार को नए ट्यूबवेल के निर्माण का शिलान्यास किया गया। ट्यूबवेल निर्माण पर 50 लाख तक की लागत आएगी। म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष मदन सिंह, उपाध्यक्ष चौधरी शाम सिंह सहित पार्षद गगन राज, किरण बाला, रविंद्र बाली आदि उपस्थित रहे। संवाद
संदबड़ी में ट्यूबवेल के काम का शुभारंभ
घगवाल। पंचयात नोनाथ के गांव संदबड़ी में शुक्रवार को ट्यूबवेल का उद्घाटन सरपंच अर्पण पंगोत्रा ने किया। उन्होंने बताया कि पंचायत में पानी की किल्लत थी, जिसे देखते हुए वार्ड-तीन में 2.90 करोड़ की लागत से ट्यूबवेल लगाया जा रहा है। इस मौके पर गणेश दास, पंच रामपाल, पंच प्रेम सिंह, यशपाल वर्मा व कुलभूषण, बीडीसी चेयरमैन विजय टागोत्रा विशेष रूप से मौजूद थे। संवाद