डीएसपी के घर से चार एके 47 राइफलें लेकर कांस्टेबल फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा स्थित राज्य पुलिस के आला अधिकारी के घर से एक पुलिस कांस्टेबल चार सर्विस राइफलें लेकर फरार हो गया। फरार कांस्टेबल शकूर अहमद वर्तमान में डीएसपी इरशाद अहमद भट के साथ पीएसओ के तौर पर तैनात था।
इरशाद वर्तमान में बिजबिहाड़ा के एसडीपीओ भी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार कांस्टेबल की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि शकूर अपने दो दोस्तों के साथ फरार हुआ है, जिनकी पहचान गाजी फैयाज डार और आकिब अहमद डार के तौर पर हुई है।
आतंकी ग्रुप में शामिल होने की आशंका
कांस्टेबल शकूर अहमद दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के कुंदलन इलाके का रहने वाला है। 24 दिसंबर 2015 को जब डीएसपी इरशाद अहमद पर आतंकियों ने जानलेवा हमला किया था, उस समय भी यह कांस्टेबल एस्कार्ट में था।
सूत्रों का कहना है कि हो सकता है कि शकूर अपने दो अन्य दोस्तों समेत आतंकियों के साथ मिल गया हो। इससे पहले भी पीडीपी के पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी के शेख बाघ श्रीनगर स्थित आवास से उनका सुरक्षाकर्मी नसीर पंडित दो राइफलें लेकर फरार हो गया था।
फरार होने के बाद वह हिजबुल के बुरहान ग्रुप का सदस्य बन गया था। कुछ महीने पहले बुरहान ग्रुप के फेसबुक पर वायरल हुए फोटो में भी उसे देखा गया था।