फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Conspiracy to blow up vehicle of security forces with IED failed, IED recovered in pressure cooker

सुरक्षा बलों के वाहन को आईईडी से उड़ाने की साजिश नाकाम, कुकर में पांच किलो का आईईडी बरामद

Fri, 15 Nov 2019 11:15 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Nov 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to blow up vehicle of security forces with IED failed, IED recovered in pressure cooker
आईईडी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षा बलों के वाहनों को आईईडी विस्फोट कर उड़ाने की आतंकियों की साजिश गुरुवार को नाकाम कर दी गई। हाईवे पर पांपोर के पास आतंकियों ने प्रेशर कुकर में पांच किलो का आईईडी प्लांट कर रखा था। इसके बाद से हाईवे पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रमुख स्थानों तथा सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह-जगह नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन


पुराने श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर पांपोर के ईडीआई भवन के बाहर रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने सड़क किनारे शक्तिशाली आईईडी पड़ा देखा। इसके तुरंत बाद सुरक्षा बल हरकत में आ गए। बाद में की गई जांच में पाया गया कि आतंकियों ने प्रेशर कुकर में पांच किलो का आईईडी प्लांट कर रखा था। इसके बाद आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया। पांपोर से सेमपोरा के बीच हाईवे को बंद कर दिया गया। लगभग दो घंटे बाद आईईडी को डिफ्यूज कर हाईवे पर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन


कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में गुरुवार को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए एलओसी से सटे रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए करीब चार घंटे गोलाबारी की। इसमें छह लोग घायल हो गए। सेना ने इसका कड़ा जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान की नापाक साजिश

जिला उपायुक्त अंशुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे इलाके में पाकिस्तान द्वारा गोलाबारी शुरू कर दी गई। इसमें छह लोग घायल हो गए, जबकि दो मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। कई मकानों को नुकसान पहुंचा है।

गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान आए दिन ऐसा करता है। अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने के बाद पांच अगस्त से सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में तेजी आई है। केवल तंगधार सेक्टर में ही कई बार की गोलाबारी में दो नागरिक मारे गए। 12 से अधिक घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed