फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CONSPIRACY OF BIG TERROR ATTACK IN JAMMU AND KASHMIR ALERT

जम्मू-कश्मीर में बड़े आतंकी हमले का साजिश, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Mon, 27 Mar 2017 11:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 27 Mar 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
CONSPIRACY OF BIG TERROR ATTACK IN JAMMU AND KASHMIR ALERT
जम्मू में तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : Amar Ujala

जम्मू में पहली बार किसी पुलिसकर्मी पर हमला कर शनिवार को एके 47 रायफल छीना जाना एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। इस मामले में अब तक दो हमलावर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। मुख्य सरगना सहित दो हमलावर अब भी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए सभी थानों को फोटो भेजते हुए अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन


साथ ही जम्मू संभाग के सभी प्रमुख स्थानों, मंदिरों, हाईवे तथा प्रधानमंत्री के उधमपुर में दो अप्रैल को प्रस्तावित रैली स्थल के आस-पास सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूछताछ में जुटी हुई हैं। उनके यहां के ठिकाने तथा शरणदाताओं का भी पता लगाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही हैं। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को घटना के बाद पुलिस ने मकसूद नाम के युवक को पकड़ लिया था। रविवार को नगरोटा में नाके पर चेकिंग के दौरान टवेरा वाहन में श्रीनगर की तरफ जाते एक अन्य हमलावर शाहिद को भी पकड़ लिया गया। हथियार छीनने की घटना का मास्टर माइंड आमिर फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई पहलुओं से जांच कर रही हैं एजेंसियां

CONSPIRACY OF BIG TERROR ATTACK IN JAMMU AND KASHMIR ALERT
जांच कर रही हैं एजेंसियां - फोटो : demo pics

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आमिर ने इन तीनों के साथ मिलकर रायफल छीनने की साजिश की थी। वे इसी काम के लिए शोपियां से जम्मू आए थे। पकड़े गए हमलावरों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि रायफल छीनकर किस घटना को अंजाम देना था या क्या साजिश थी।

डीएसपी निखिल रसगोत्रा का कहना है कि पुलिस मामले में हर पहलू को लेकर जांच कर रही है। अभी तक दो पकड़े गए हैं। बाकी की तलाश में गहन जांच की जा रही है। सब जगह अलर्ट किया गया है।

रायफल छीनने के पीछे कश्मीर में बैंक लूट की घटना को अंजाम देना हो सकता है। यह भी संभव है कि फरार आमिर का आतंकियों से कोई लिंक हाल के दिनों में जुड़ा हो। इसलिए रायफल छीनने के बाद आतंकी हमले की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। यह गन आमिर के पास है। एक अन्य आरोपी पुलवामा जिले का बताया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed