फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Consignment of weapons dropped on IB recovered, Jammu Police arrested two people

Jammu Kashmir: आईबी पर ड्रोन से गिराए गए हथियारों की खेप बरामद, जम्मू पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Sun, 30 Oct 2022 08:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 30 Oct 2022 08:32 PM IST
सार

जम्मू पुलिस ने सीमापार से आए ड्रोन के माध्यम से हथियार गिराए जाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कई हथियार मिले हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Consignment of weapons dropped on IB recovered, Jammu Police arrested two people
आईबी पर पकड़े गए हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर ड्रोन से गिराए गए हथियारों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से कई हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 27 और 28 अक्टूबर की रात आरएस पुरा के बासपुर बांग्ला  इलाके में ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि देखी गई।

विज्ञापन


यह इलाका अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब होने के कारण इसकी सूचना सभी थानों में दी गई। पुलिस ने संदिग्धों की सूचना के बाद वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। घटनास्थल और सामान्य क्षेत्र की ओर जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की गई। इसके बाद आरएस पुरा पुलिस टीम ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया।
विज्ञापन


उनकी सीमा के आसपास के इलाकों में आजावाही ज्यादा थी। खासकर जब ड्रोन इलाके में दिखा था। इसके बाद जम्मू पुलिस ने चंद्र बोस पुत्र वासदेव निवासी डोडा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि ड्रोन से गिराए हथियारों की खेप प्राप्त करने के लिए उसने सीमा वाले इलाके का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासा किया कि वह शमशेर सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी कैंप गोल गुजराल जम्मू के इशारे पर काम कर रहा था। दोनों विदेश में रहने वाले ओजीडब्ल्यू के संपर्क में थे।  आरोपियों के पास से चार पिस्तौल, आठ मैग्जीन और 47 राउंड बरामद किए गए हैं। 

सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन देखे जाने पर तलाशी अभियान

सांबा जिले के सीमावर्ती गांवों में शनिवार की रात ड्रोन की हलचल देखी गई। पुलिस, सीआरपीएफ के जवानों ने इसके मद्देनजर रविवार सुबह क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। सीमावर्ती गांव चक दियाला क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन की हलचल देखी गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने रविवार सुबह क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। दोपहर बाद तक चले तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों को कुछ हासिल नहीं हुआ है। पुलिस एसओजी के डिप्टी एसपी गारू राम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शनिवार की रात को संदिग्ध ड्रोन की हलचल देखी गई है।



रात्रि को उन्होंने जवानों को क्षेत्र में भेजा, लेकिन तलाशी अभियान नहीं चलाया जा सका। सुबह तलाशी चलाकर देखा गया कि कहीं कोई हथियार या कोई नशीली वस्तु तो नहीं गिराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed