{"_id":"60238dc47242d1018d3898f3","slug":"congress-rajya-sabha-member-syed-nasir-hussain-question-and-central-government-answer-on-removal-of-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने संबंधी पूर्व जानकारी किसी आम नागरिक को नहीं थीः सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने संबंधी पूर्व जानकारी किसी आम नागरिक को नहीं थीः सरकार
Wed, 10 Feb 2021 01:09 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी(फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की पूर्व जानकारी किसी पत्रकार या आम नागरिक को थी, बुधवार को इस बात से केंद्र सरकार ने इंकार किया है। बता दें कि पांच अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त कर, उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों (लद्दाख और जम्मू-कश्मीर) में विभाजित कर दिया था। इसकी घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में की थी।
विज्ञापन
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से एक लिखित सवाल में पूछा था कि क्या यह सच है कि पांच अगस्त 2019 को संसद में अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के संबंध में जानकारी दिए जाने से भी पहले इस गोपनीय जानकारी को एक पत्रकार सहित कुछ नागरिकों के साथ साझा किया गया था ? इसके जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, नहीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः झेलम में कूदी महिला, मारकोस ने चलाया ऑपरेशन, शव मिलने पर परिवार ने कही ऐसी बात कि सब रो पड़े
विज्ञापन