फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress, protest, shaheedi chowk

Jammu News: कांग्रेस का छह मुद्दों पर प्रदर्शन, सचिवालय जाने से रोकने पर पुलिस से धक्का-मुक्की

Sat, 05 Aug 2023 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 05 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
congress, protest, shaheedi chowk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। स्मार्ट मीटर, महंगाई, बेरोजगारी, संपत्ति कर, राज्य का दर्जा बहाल और जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक के बाहर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सचिवालय की ओर नेता कूच रहे थे, लेकिन पुलिस बल ने बैरिकेड लगाकर रोक लिया। इस कारण प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। महिलाओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्ले कार्ड लेकर केंद्र सरकार और यूटी प्रशासन के खिलाफ विरोध जता रहे थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब और आम लोगों को परेशान कर रही है। लोग महंगाई के दौर में भारी कर देने में असमर्थ हैं। आवश्यक वस्तुओं की दरें आसमान छू रही हैं। दैनिक खर्च पूरे करना मुश्किल हो रहा है। कांग्रेस मजबूती से जनता की आवाज उठाएगी और भाजपा व यूटी प्रशासन के गरीब और जनविरोधी फैसलों के खिलाफ लड़ेगी।
विज्ञापन

कार्यवाहक अध्यक्ष रमन भल्ला ने कहा कि भाजपा सरकार टैक्स आतंकवाद के माध्यम से गरीबों और आम आदमी का खून चूस रही है। जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड बेरोजगारी है। केंद्र सरकार के जनविरोधी फैसलों ने माफिया लाकर आजीविका छीन ली। स्थानीय लोग छोटे व्यवसाय और व्यापार से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने जल्द राज्य का दर्जा बहाल करने और बिना देरी किए विधानसभा चुनाव कराने की मांग की। मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा कि लोग भाजपा सरकार की जनता विरोधी नीतियों से तंग आ चुके हैं। प्रदर्शन में बलवान सिंह, पूर्व मंत्री योगेश साहनी, टीएस बाजवा, वेद महाजन, इंदू पवार, रिकी डलोत्रा, पीसीसी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष, नगर सेवकों, फ्रंटल विंग के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed