{"_id":"6132887a8ebc3e5ad87ff105","slug":"congress-protest-inflation-jammu-news-jammu-city-news-jmu242896879","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभवन घेरने जा रहे कांग्रेसियों को रोका, पुलिस के साथ धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभवन घेरने जा रहे कांग्रेसियों को रोका, पुलिस के साथ धक्कामुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना (एनएमपी) और आवश्यक वस्तुओं के दाम में लगातार वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को शहीदी चौक में प्रदर्शन कर मोदी सरकार को कोसा। रैली निकालकर राजभवन का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेट लगाए गए थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करने, राष्ट्रीय संपत्ति की बिक्री पर रोक लगाने और केंद्र से मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने की मांग की। प्रदर्शन से पहले पार्टी मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन) की पूर्व मंत्री योगेश साहनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। वरिष्ठ नेता रमण भल्ला ने कहा कि सरकार भारतीय संपत्ति को बेचने पर तुली हुई है जो मोदी मंत्रिमंडल की आर्थिक अक्षमता को साबित करता है। प्रधानमंत्री केवल अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार देशवासियों के हितों की अनदेखी कर रही है। साहनी ने कहा कि भाजपा ने 70 वर्षों में देश के लिए कुछ नहीं करने के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया था और आज भाजपा खुद राष्ट्रीय संपत्तियों को निजी कंपनियों को कम कीमतों पर बेचने का काम कर रही है। आरोप लगाया कि भारत सरकार अन्य 46 सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना भी बना रही है। प्रदर्शन में डॉ. रमांकांत दुबे, संजीव पांडा, एमएल मालेगर, रितु चौधरी, भानु महाजन आदि शामिल हुए।