फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress protest in jammu

कांग्रेसियों और पुलिस में धक्कामुक्की, कई हिरासत में, घंटों बाद छोड़े

विज्ञापन
congress protest in jammu
शहीदी चौक से प्रदर्शन रैली निकलते कांग्रेस नेता व समर्थक। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। कृषि कानूनों और महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रघुनाथ बाजार से आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर, पूर्व मंत्री रमण भल्ला समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और कई घंटे पुलिस लाइन और सिटी थाने में रखकर दोपहर बाद छोड़ दिया गया। कांग्रेसियों के प्रदर्शन के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था
विज्ञापन

किसान अधिकार दिवस पर शुक्रवार सुबह शहीदी चौक स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। इसके बाद पार्टी नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली की शक्ल में राज भवन की ओर से कूच किया। प्रदर्शनकारी शहीदी चौक और टीआरसी सड़क पर लगाए गए बेरिकेड को पार करके रघुनाथ बाजार तक पहुंच गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार विरोधी कई बैनर पकड़ रखे थे। प्रदर्शनकारियों को रघुनाथ मंदिर के बाहर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन्हें जिला पुलिस लाइन और सिटी थाने में लाया गया, जिन्हें दोपहर बाद 3.30 बजे छोड़ दिया गया। हिरासत में लिए गए वरिष्ठ नेताओं में प्रदेशाध्यक्ष के साथ पूर्व मंत्री रमण भल्ला, मूलाराम, रवींद्र शर्मा, योगेश साहनी भी शामिल थे। प्रदर्शन में पीसीसी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवा दल व पार्टी के अन्य विंग से आरएस चिब, बलवान सिंह, कांता भान, ठाकुर मनमोहन सिंह, रजनीश शर्मा, उदय चिब, रिकी डलोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूंजीपतियों के हाथों में खेल रही भाजपा
प्रदर्शन के दौरान पार्टी के प्रदेशाध्य जीए मीर और अन्य वरिष्ठ नेता घोड़े पर सवार थे। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि देशभर के किसान कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, दर्जनों किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन भाजपा को इससे कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति भाजपा सरकार ने अड़ियल रवैया अपनाया हुआ है। देश के 62 करोड़ किसानों का भविष्य खतरे में है। सरकार अमीर औद्योगिक घरानों और पूंजीपतियों के हाथों में खेल रही है। पिछले 73 वर्षों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सर्वाधिक हैं। छह साल में सरकार ने तेल कर से 19 लाख करोड़ से अधिक की कमाई की है। मोदी सरकार उच्च उत्पाद शुल्क वसूल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed