{"_id":"5ffe0e568ebc3e32a623e37b","slug":"congress-protest-in-jammu-jammu-city-news-jmu226828518","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की, महासचिव घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की, महासचिव घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नए कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रदेश यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की हुई। पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को कार्यालय से पीछे ही रोक दिया। इस दौरान हल्के बल से महासचिव रिकी डलोत्रा के होंठों से खून बहने लगा। प्रदर्शनकारियों ने थाली और बर्तन बजाकर प्रदर्शन किया।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिवाजी चौक से प्रदर्शन की शक्ल में भाजपा कार्यालय की ओर कूच किया। प्रदर्शन की सूचना से कार्यालय के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्यालय से पहले ही रोक दिया। डलोत्रा ने बताया कि पुलिस का डंडा लगने से उनके होंठ से खून बहने लगा। प्रदेशाध्यक्ष उदय भानू ने कहा कि किसान आंदोलन में कई किसानों की मौत हो चुकी है। विकट परिस्थितियों में सैकड़ों किसान आंदोलन पर डटे हुए हैं, लेकिन सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। यह भारत के इतिहास में सबसे बड़ा आंदोलन है। जबकि भाजपा की जम्मू कश्मीर की इकाई लोहड़ी मना रही है और इस तथ्य को नजरअंदाज कर रही है कि ढाई महीने से लाखों किसान ठंड से जूझ रहे हैं जिनका ये त्योहार है। किसान इस देश के अन्नदाता हैं और वह देश का पेट पालते हैं। जबकि उनके बेटे सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। अब शीर्ष अदालत ने भी कह दिया है कि सरकार गलत कर रही है।