फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress protest, bjp

Jammu News: राहुल पर टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी, पुलिस से कांग्रेसियों की धक्का मुक्की

विज्ञापन
congress protest, bjp
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार क
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी के विरोध में प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय के बाहर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष के पुतले को आग के हवाले करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान शहीदी चौक से रेजिडेंसी रोड की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष को दबाने के लिए सभी हथकंडे अपना रही है।

डीडीसी जम्मू शहरी की ओर से आयोजित प्रदर्शन में इंचार्ज जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नफरत भरी राजनीति कर रही है। वह सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हमेशा लड़ते रहे हैं। गांधी परिवार ने बहुत सारे बलिदान दिए हैं जिनमें परिवार के दो प्रधानमंत्रियों को खोया है। भाजपा अध्यक्ष को शर्मनाक और घृणित कृत्य के लिए राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए। लोग लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए भाजपा को नहीं बख्शेंगे। मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने राहुल गांधी को इस तरह से चित्रित करने के लिए भाजपा के घृणित और दुर्भावनापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन में हरि सिंह चिब, गुरबचन कुमारी राणा, कांता भान, मनमोहन सिंह, प्रणव शगोत्रा, रिकी डलोत्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed