फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress President Kharge reached Jammu and Kashmir to strengthen election campaign

J&K Election: चुनावी अभियान को मजबूती देने जम्मू-कश्मीर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, दोहराईं सात गारंटियां

Sat, 21 Sep 2024 01:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 Sep 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
Congress President Kharge reached Jammu and Kashmir to strengthen election campaign
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : X @INCIndia

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पार्टी उम्मीदवार तारा चंद के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए जम्मू पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हमने सात गारंटियों की घोषणाएं की हैं। इसमें हमारा पहला मुद्दा जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने का है। हर परिवार का 25 लाख का बीमा देंगे। हर जिले में अस्पताल, परिवार की मुखिया महिला को हर महीने 3000 रुपए दिए जाएंगे। स्वयं सहायता समूह को बिना ब्याज के लोन देंगे। कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास की व्यवस्था लागू करेंगे। पिछड़े वर्ग को पूरा हक मिलेगा।

विज्ञापन

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह प्रचार के दौरान बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन चुनावों के बाद उन्हें अपनी बातों को 'चुनावी जुमले' कहकर टाल देते हैं।

विज्ञापन

खरगे ने भाजपा की ओर से दिए गए 5 लाख नौकरी देने के वादे पर सवाल उठाते हुए कहा, 'अगर आप सरकार में हैं, तो फिर नौकरी क्यों नहीं दी गई?' उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस जो कहती है, वो करती है, और इसी कारण पार्टी ने 1 लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने भाजपा की नीति और वादों पर सवाल उठाते हुए जनता से अपील की कि वे इन जुमलों में न फंसें और सही चुनावी विकल्प चुनें। खरगे ने कांग्रेस की योजनाओं और विकास के मुद्दों पर भी प्रकाश डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed