फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress preparation for 2019 Ghulam Nabi Azad and Ambika Soni will reach Kashmir

2019 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज श्रीनगर में बनाई जाएगी रणनीति

Tue, 03 Jul 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 03 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Congress preparation for 2019 Ghulam Nabi Azad and Ambika Soni will reach Kashmir
गुलाम नबी आजाद और अंबिका सोनी

आगामी 2019 के संसदीय चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस ने कमर कस ली है। श्रीनगर के एक होटल में मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और जम्मू-कश्मीर मामलों की इंचार्ज व महासचिव अंबिका सोनी की अगुवाई में बुलाई गई पार्टी नेतृत्व की बैठक में चुनावों पर रणनीति बनाने के साथ मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर मंथन किया जाएगा। इसमें पार्टी को चुनाव के लिए मजबूत बनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व को कई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक सुबह ग्यारह बजे शुरू होगी, जो दिनभर चल सकती है। बैठक में भाजपा-पीडीपी की गठबंधन सरकार के गिरने के बाद मौजूदा हालात पर चर्चा की जाएगी। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सुझाव लेकर आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन


राज्य के सियासी हलके में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायक, एमएलसी, पूर्व मंत्री, उपप्रधान, महासचिव आदि मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed