{"_id":"64f79a8d7e5c9d80940b443c","slug":"congress-miran-sahib-yatra-jammu-news-c-10-jam1008-196396-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भारत जोड़ो की तर्ज पर कांग्रेस की कल मीरां साहिब में यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भारत जोड़ो की तर्ज पर कांग्रेस की कल मीरां साहिब में यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पिछले साल कन्याकुमारी से निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की पहली वर्षगांठ पर सात सितंबर को जिला मुख्यालय जम्मू और श्रीनगर के अलावा जिला स्तर पर यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। शहरी व ग्रामीण कांग्रेस इकाई की ओर से मुख्य कार्यक्रम मीरां साहिब जम्मू मार्ग पर होगा जो बलोल पुल तक चलेगा। इसमें जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल सहित वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। श्रीनगर में पीसीसी मुख्यालय मौलाना आजाद रोड पर डल गेट तक यात्रा निकाली जाएगी।
पाटिल बुधवार दोपहर को जम्मू पहुंच जाएंगी। यहां फ्रंटल विंग और वरिष्ठ नेताओं के साथ दो बैठकें करेंगी। जम्मू कश्मीर के मौजूदा परिदृश्य में स्मार्ट मीटर, सरोर टोल प्लाजा, संपत्ति कर, आगामी चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जम्मू में यात्रा में उनके साथ एआईसीसी के संयुक्त सचिव मनोज यादव मौजूद रहेंगे। प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने मंगलवार को जम्मू और श्रीनगर में नेताओं के साथ बैठकें कर यात्रा कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की। पार्टी कैडर को यात्राओं को सफल बनाने पर जोर दिया। जम्मू में हुई बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला, मूला राम, योगेश साहनी, रवींद्र शर्मा, टीएस बाजवा मौजूद रहे।