फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress manifesto launched for Jammu and Kashmir assembly elections

J&K Election: राज्य का दर्जा दिलाने से लेकर हर महीने 3000 रुपये तक, कांग्रेस के घोषणा पत्र में कौन-कौन से वादे

Mon, 16 Sep 2024 07:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 16 Sep 2024 07:50 PM IST
सार

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यहां पिछले 10 साल से दिल्ली की एक ऐसी हुकूमत चल रही है, जिसमें लोगों की आवाज नहीं सुनी जा रही। यही ध्यान में रखते हुए 22 जिलों में हमारी टीम गई, लोगों से बात की और उसी के तहत हमारा मेनिफेस्टो तैयार किया गया।

विज्ञापन
Congress manifesto launched for Jammu and Kashmir assembly elections
कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र - फोटो : X @INCIndia

विस्तार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा और कांग्रेस मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन मौजूद रहे।

विज्ञापन


मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि पिछले 10 साल से कश्मीर के जो हालात हैं, उससे कश्मीर का दिल जख्मों से भर गया है। लेकिन अब उन जख्मों पर मरहम लगाने का वक्त आ गया है। जम्मू-कश्मीर में एक लंबी रात खत्म होने वाली है और सुबह होने को है।

विज्ञापन

यहां पिछले 10 साल से दिल्ली की एक ऐसी हुकूमत चल रही है, जिसमें लोगों की आवाज नहीं सुनी जा रही। यही ध्यान में रखते हुए 22 जिलों में हमारी टीम गई, लोगों से बात की और उसी के तहत हमारा मेनिफेस्टो तैयार किया गया। ये मेनिफेस्टो सिर्फ एक कागज का पुलिंदा नहीं है। ये हमारी गारंटी है। ये हक की बात है, जिसे हम पूरा कर के देंगे।

जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस की गारंटी  

स्टेटहुड का हक
- जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड दिलाएंगे

विज्ञापन

महिला सम्मान, हमारा हक
- घर की मुखिया को हर महीने ₹3000
- स्वयं सहायता समूहों के लिए ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त कर्ज

अच्छी सेहत, हमारा हक
- हर परिवार को ₹25 लाख तक का हेल्थ बीमा
- 30 मिनट में सस्ती हेल्थ सर्विस
- हर तहसील में एम्बुलेंस से लैस मोबाइल क्लीनिक
- हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

कश्मीरी पंडितों का हक
- कश्मीरी पंडितों के रिहैबिलिटेशन के लिए डॉ. मनमोहन सिंह की योजना पूरी तरह लागू होगी

ओबीसी का हक
- संविधान के तहत पिछड़े वर्ग को पूरा हक

हमारी नौकरी, हमारा हक
- 1 लाख खाली नौकरियां भरेंगे

हमारा अनाज, हमारा हक
- परिवार के हर सदस्य को 11 किलो राशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed