{"_id":"5e0732778ebc3e881e6a4821","slug":"congress-leader-raman-bhalla-said-bjp-s-development-agenda-in-jammu-and-kashmir-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर भल्ला का हमला, कहा- जम्मू-कश्मीर में विकास का एजेंडा नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पर भल्ला का हमला, कहा- जम्मू-कश्मीर में विकास का एजेंडा नाकाम
Sat, 28 Dec 2019 04:16 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 28 Dec 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
रमण भल्ला
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला ने कहा कि भाजपा का जम्मू-कश्मीर में विकास का एजेंडा नाकाम साबित हुआ है। लोगों को विकास के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। भाजपा ने सिर्फ राजनीति के लिए विकास का नारा दिया है।
विज्ञापन
वार्ड 49, शंकर कॉलोनी, गांधीनगर में क्षेत्रवासियों से रूबरू होते हुए भल्ला ने कहा कि मनरेगा योजना के साथ ग्रामीण आबादी में रोजगार देने के साथ विकास को बढ़ावा देना था, लेकिन भाजपा ने नकारात्मक सोच के साथ काम किया है। भाजपा सरकार ने 1300 प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को जम्मू संभाग में बंद करवाकर शैक्षणिक व्यवस्था को झटका दिया है।
विज्ञापन
भल्ला ने कहा कि इससे ग्रामीण और दूरदराज के बच्चों को ज्यादा प्रभावित होना पड़ा है। पिछले पांच साल में स्कूलों को अपग्रेड नहीं किया गया है और नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस की गठबंधन सरकार के कार्यकाल में अपग्रेड किए स्कूलों को शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इसमें भठिंडी हायर सेकेंडरी स्कूल, रायपुर हायर सेकेंडरी स्कूल, भौर कैंप हायर सेकेंडरी स्कूल, गांधीनगर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत 2014 के बाद स्थायी किए गए शिक्षकों को एरियर नहीं दिए गए हैं। नए गांधीनगर और राजीव गांधी अस्पताल को शुरू नहीं किया जा सका है।