{"_id":"64e1a007ebc9ead623030604","slug":"congress-leader-rahul-gandhi-said-china-occupied-our-land-in-ladakh-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: पैंगॉन्ग से राहुल का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- चीन ने हमारी जमीन कब्जाई, पीएम बोल रहे झूठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi: पैंगॉन्ग से राहुल का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- चीन ने हमारी जमीन कब्जाई, पीएम बोल रहे झूठ
Sun, 20 Aug 2023 10:39 AM IST
श्याम जी.
एएनआई, लद्दाख
एएनआई, लद्दाख
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:39 AM IST
सार
लद्दाख में पैंगोंग झील के तट पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग झील के तट पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया है। राहुल गांधी ने बताया कि यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि चीन की सेना हमारी सीमा में घुसी है। यहां के लोग कहते हैं कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया है।
राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख के लोगों की बहुत सारी शिकायतें थी। वे उस दर्जे से खुश नहीं हैं, जो उन्हें दिया गया है। वे प्रतिनिधित्व चाहते हैं और उनके सामने बेरोजगारी की समस्या है। लोग कह रहे हैं कि राज्य को नौकरशाही द्वारा नहीं चलाया जाना चाहिए, बल्कि राज्य को लोगों की आवाज से चलाया जाना चाहिए। यहां के लोगों का कहना है कि चीन की सेना इलाके में घुस आई है और उनकी चरागाह की जमीन छीन ली गई है, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक इंच जमीन नहीं ली गई। सच क्या है यह आप यहां किसी से भी पूछ सकते हैं।
वहीं, रक्षा विशेषज्ञ संजय कुलकर्णी ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे बयान देना गलत होगा और जब बातचीत चल रही हो तो किसी को भी बयान नहीं देना चाहिए। बातचीत मुख्य रूप से इसलिए चल रही है, क्योंकि डेमचोक और देपसांग दो घर्षण बिंदु हैं। यहीं पर गश्त को प्रतिबंधित किया जा रहा है, लेकिन हम हार गए हैं यह कहना गलत होगा। हालांकि 1950 के बाद से हमने चीन के हाथों लगभग 40,000 वर्ग किमी खो दिया है और हमारा प्रयास है कि हम अपना और क्षेत्र चीन के हाथों न खोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH | "There were so many complaints from the people of Ladakh, they are not happy with the status that has been given to them, they want representation and there is a problem of unemployment...people are saying that the state should not be run by bureaucracy but state must be… pic.twitter.com/bymmXRci1H
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 20, 2023
राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख के लोगों की बहुत सारी शिकायतें थी। वे उस दर्जे से खुश नहीं हैं, जो उन्हें दिया गया है। वे प्रतिनिधित्व चाहते हैं और उनके सामने बेरोजगारी की समस्या है। लोग कह रहे हैं कि राज्य को नौकरशाही द्वारा नहीं चलाया जाना चाहिए, बल्कि राज्य को लोगों की आवाज से चलाया जाना चाहिए। यहां के लोगों का कहना है कि चीन की सेना इलाके में घुस आई है और उनकी चरागाह की जमीन छीन ली गई है, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक इंच जमीन नहीं ली गई। सच क्या है यह आप यहां किसी से भी पूछ सकते हैं।
वहीं, रक्षा विशेषज्ञ संजय कुलकर्णी ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे बयान देना गलत होगा और जब बातचीत चल रही हो तो किसी को भी बयान नहीं देना चाहिए। बातचीत मुख्य रूप से इसलिए चल रही है, क्योंकि डेमचोक और देपसांग दो घर्षण बिंदु हैं। यहीं पर गश्त को प्रतिबंधित किया जा रहा है, लेकिन हम हार गए हैं यह कहना गलत होगा। हालांकि 1950 के बाद से हमने चीन के हाथों लगभग 40,000 वर्ग किमी खो दिया है और हमारा प्रयास है कि हम अपना और क्षेत्र चीन के हाथों न खोएं।
#WATCH | Delhi: Defence Expert Sanjay Kulkarni says, "The talks are on primarily because there are two friction points Demchok & Depsang, that's where the patrolling is being restricted. But to say that we have lost will be incorrect...But to make such statements will be… https://t.co/B05icrkQ2j pic.twitter.com/Wv18KGKXfp
— ANI (@ANI) August 20, 2023