फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress leader haji sagheer khan gave controversial statement on kashmir

कांग्रेस नेता बोले, आतंक के नाम पर कश्मीर में बेगुनाहों की हत्या, सरकार बनी तो देंगे मुआवजा, निलंबित

Thu, 27 Dec 2018 03:22 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 27 Dec 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
congress leader haji sagheer khan gave controversial statement on kashmir
हाजी सागहीर सईद खान - फोटो : अमर उजाला
एआईसीसी के मानेयरिटी विभाग के पर्यवेक्षक हाजी सागहीर सईद खान के कश्मीर पर बयान देने पर पार्टी हाई कमान ने उन्हें निलंबित कर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसकी जानकारी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने दी।
विज्ञापन


दरअसल, हाजी सागहीर के बयां पर प्रदेश कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। पार्टी विपक्षी के निशाने पर आने लगी। प्रदेश कांग्रेस ने खान के बयान को सिरे से खारिज करते हुए एआईसीसी मानेयरिटी विभाग से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रवींद्र शर्मा का कहना है कि खान के बयान का पार्टी की नीतियों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने गैर आधिकारिक बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस को किसी तरह से विश्वास में न लेकर खान ने बयान दिया है। खान गत दिवस जम्मू में एक कार्यक्रम में आए थे। आतंकवाद के खिलाफ कोई ढील नहीं बरती जा सकती है। पिछले सरकार की नीतियों के आधार पर जो बयान दिया गया है वह गलत है। पार्टी आतंकवाद के खिलाफ रही है। लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा था खान ने 
जम्मू में गत दिवस एक कार्यक्रम में खान ने पत्रकारों से कहा था कि भाजपा कश्मीर के लोगों पर जुल्म ढा रही है। अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है घाटी में जो निर्दोष लोग मारे गए हैं, उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देगी। जो लोग आतंकवाद के नाम पर जेलों में बंद हैं, उन्हें रिहा किया जाएगा। भाजपा के जिन नेताओं ने कश्मीर में निर्दोष लोगों का कत्ल करवाया है, उनके खिलाफ नया कानून बनाकर कार्रवाई की जाएगी, उन्हें फांसी के फंदे पर चढ़ाया जाएगा। फौज को जैसा आदेश दे रहे हैं, वह वैसा ही कर रही है। इसी कड़ी में जीतू नाम के फौजी ने हिंदू आतंकवाद से प्रेरित हुआ बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed