{"_id":"5c24a0c2bdec2256d96772b1","slug":"congress-leader-haji-sagheer-khan-gave-controversial-statement-on-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता बोले, आतंक के नाम पर कश्मीर में बेगुनाहों की हत्या, सरकार बनी तो देंगे मुआवजा, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता बोले, आतंक के नाम पर कश्मीर में बेगुनाहों की हत्या, सरकार बनी तो देंगे मुआवजा, निलंबित
Thu, 27 Dec 2018 03:22 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 27 Dec 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
हाजी सागहीर सईद खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईसीसी के मानेयरिटी विभाग के पर्यवेक्षक हाजी सागहीर सईद खान के कश्मीर पर बयान देने पर पार्टी हाई कमान ने उन्हें निलंबित कर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसकी जानकारी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने दी।
दरअसल, हाजी सागहीर के बयां पर प्रदेश कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। पार्टी विपक्षी के निशाने पर आने लगी। प्रदेश कांग्रेस ने खान के बयान को सिरे से खारिज करते हुए एआईसीसी मानेयरिटी विभाग से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रवींद्र शर्मा का कहना है कि खान के बयान का पार्टी की नीतियों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने गैर आधिकारिक बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस को किसी तरह से विश्वास में न लेकर खान ने बयान दिया है। खान गत दिवस जम्मू में एक कार्यक्रम में आए थे। आतंकवाद के खिलाफ कोई ढील नहीं बरती जा सकती है। पिछले सरकार की नीतियों के आधार पर जो बयान दिया गया है वह गलत है। पार्टी आतंकवाद के खिलाफ रही है। लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
क्या कहा था खान ने
जम्मू में गत दिवस एक कार्यक्रम में खान ने पत्रकारों से कहा था कि भाजपा कश्मीर के लोगों पर जुल्म ढा रही है। अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है घाटी में जो निर्दोष लोग मारे गए हैं, उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देगी। जो लोग आतंकवाद के नाम पर जेलों में बंद हैं, उन्हें रिहा किया जाएगा। भाजपा के जिन नेताओं ने कश्मीर में निर्दोष लोगों का कत्ल करवाया है, उनके खिलाफ नया कानून बनाकर कार्रवाई की जाएगी, उन्हें फांसी के फंदे पर चढ़ाया जाएगा। फौज को जैसा आदेश दे रहे हैं, वह वैसा ही कर रही है। इसी कड़ी में जीतू नाम के फौजी ने हिंदू आतंकवाद से प्रेरित हुआ बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की हत्या कर दी।