फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress

चुनाव के लिए तैयारी करें नेता : आजाद

विज्ञापन
congress
जम्मू। परिसीमन आयोग की रिपोर्ट और आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच जम्मू कश्मीर में सियासी सरगर्मियां अचानक बढ़ गई हैं। जम्मू में शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती जम्मू पहुंचे। दोनों ने अपने आवासों पर पार्टी नेताओं से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। आजाद ने पार्टी नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन

आजाद ने पिछले कुछ समय से जम्मू कश्मीर में अपनी सक्रियता बढ़ाई है। इसमें वह विभिन्न जिलों में पहुंचकर लोगों की बात सुनने के साथ उन्हें अपने साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं। आजाद धड़े से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को उनके जम्मू एयरपोर्ट पहुंचने पर स्वागत किया। स्थानीय आवास पर आजाद ने पूर्व विधायकों, जेएमसी के पार्षदों और अन्य नेताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने पार्टी नेताओं से लोगों के बीच में सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाए। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, डा. मनोहर लाल, वकार रसूल, गौरव चौपड़ा, शब्बीर अहमद आदि मौजूद रहे। जम्मू बार एसोसिएशन की ओर से रविवार सुबह 11.30 बजे गार्डन एस्टेट त्रिकुटा नगर में करवाए जा रहे सम्मान समारोह में आजाद शिरकत करेंगे। उन्हें पदमा भूषण अवार्ड मिलने पर सम्मानित किया जा रहा है। आजाद का जम्मू का दो दिवसीय दौरा बताया जा रहा है। वहीं, महबूबा मुफ्ती 20 मार्च को सुबह 11.30 बजे रंजीत पैलेस आरएस पुरा में एक दिवसीय पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed