{"_id":"e9b0ff96f982d86bad35cde0e066d0ee","slug":"congress-declared-his-15-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावः कांग्रेस ने घोषित किए 15 उम्मीदवारों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावः कांग्रेस ने घोषित किए 15 उम्मीदवारों के नाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Oct 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 15 उम्मीदवारों नाम है। गुरेज विधानसभा सीट से फकीर मोहम्मद खान, बांदीपोरा से उस्मान माजिद, सोनावारी से इम्तियाज पराय, कंगन से एजाज अहमद शेख, गंदरबल से मोहम्मद यूसुफ भट्ट का नाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
वहीं नोबरा से दिलदान नामग्याल, लेह से रिगजिन जोरा, कारगिल से असगर करबलाई, जंस्कार से गुलाम राजा, किश्तवाड़ से नेक राम, इंदरवाल से जीएम सरूरी, डोडा से अब्दुल मजीद वानी, भादेरवाह से मोहम्मद शरीफ नियाज, रामबाण से अशोक कुमार डोगरा और बनिहाल से विकार रसूल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव पांच चरण में है। पहले चरण की शुरुआत 25 नवंबर से शुरू हो रही है। पार्टी ने अपनी पहली सूची में ज्यादातर उन सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जिनपर मतदान 25 नवंबर को है।
विज्ञापन