{"_id":"60a94ea68ebc3e36da423496","slug":"congratulations-akhnoor-news-jmu2357896180","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा का किया स्वागत
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। वार्ड-10 के पार्षद प्रवीण कुमार ने एसडीपीओ निहार रंजन का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। उन्होंने एसडीपीओ के समक्ष युवाओं को नशे से बचाने के प्रति आह्वान किया और कहा कि जिस तरह से नशा बाड़ी ब्राह्मणा में पैर पसार रहा है उतनी ही रफ्तार के साथ पुलिस तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करे, जिससे कस्बा नशा मुक्त हो जाए। संवाद
----
पंचायत अपर बीरपुर में लगाया आयुर्वेदिक दवा वितरण शिविर
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत अपर बीरपुर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयुर्वेदिक दवा वितरण शिविर लगाया गया। इसके तहत लोगों में इम्यूनिटी बूस्टर की दवाइयां वितरित की र्गईं। इस मौके पर सरपंच बीना जमवाल ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया। इसके तहत लोगों में जरूरी दवाइयां वितरित की गई हैं। पंचायत की तरफ से कोरोना को मात देने के लिए और लोगों को कोरोना से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। संवाद
----
पंचायत अपर बीरपुर में बनाया गया कोविड अस्पताल
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत अपर बीरपुर में पांच बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया। यह अस्पताल सरकारी ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाया गया। सरपंच बीना जमवाल ने बताया कि कोरोना के इस दौर में सरकार ने हर पंचायत में पांच बेड का कोविड अस्पताल बनाने के लिए कहा है। हम जानते हैं कि हर पंचायत का फर्ज है कि वह खुद से ही अस्पताल के लिए जरूरी सामान की सुविधा कराए। उन्होंने बताया कि अस्पताल को बनाने के लिए डिवीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर अशोक सिंह और हॉकी के प्रधान राजीव शर्मा ने अस्पताल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अस्पताल बनाने में काफी योगदान दिया और आर्थिक रूप से पंचायत को मदद भी की, जिसके तहत पंचायत के नुमाइंदों ने अस्पताल को मुकम्मल कर दिया है। इसमें पंचायत के नायब सरपंच रमेश सिंह और पंच संदीप कुमार मौजूद थे। पंचायत के तीन नुमाइंदों की तरफ से अस्पताल के काम को अंजाम तक पहुंचाया। संवाद