{"_id":"63d51d20ef75a51e6b7353a9","slug":"cong-must-be-fulcrum-of-any-oppn-alliance-for-2024-no-meaningful-coalition-possible-without-it-jairam-ramesh-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में जयराम रमेश बोले: 2024 के लिए कांग्रेस बने विपक्षी गठबंधन का आधार, संसद की अनदेखी कर रहा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में जयराम रमेश बोले: 2024 के लिए कांग्रेस बने विपक्षी गठबंधन का आधार, संसद की अनदेखी कर रहा केंद्र
Sat, 28 Jan 2023 06:33 PM IST
विमल शर्मा
पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 28 Jan 2023 06:33 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उनके विचार से कांग्रेस को 2029 के आम चुनाव में हर राज्य में अपने दम पर लड़ने की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की देश में व्याप्त राजनीतिक तानाशाही को चिह्नित करना है।
विज्ञापन
श्रीनगर में जयराम रमेश
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि 2024 के आम चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को विपक्षी गठबंधन का आधार होना चाहिए। इसके बिना कोई भी गठबंधन प्रासंगिक नहीं हो सकता।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि उनके विचार से कांग्रेस को 2029 के आम चुनाव में हर राज्य में अपने दम पर लड़ने की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की देश में व्याप्त राजनीतिक तानाशाही को चिह्नित करना है।
विज्ञापन
भारत-चीन के बीच गतिरोध पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है। एक व्यक्ति का शासन है, संसद की अनदेखी की जा रही है, संसद में बहस नहीं होती है।
विज्ञापन
हमारी सीमाओं पर खतरा इस बात का उदाहरण है, जिस पर ढाई साल बीत जाने के बावजूद चर्चा नहीं हो पाई है। आरोप लगाया कि संविधान की अनदेखी की जा रही है, संवैधानिक निकायों को कमजोर किया जा रहा है और न्यायपालिका को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।
राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई। इसका समापन राहुल गांधी श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और 30 जनवरी को शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में रैली को संबोधित करने के बाद करेंगे।