{"_id":"66ef26fbcfe427ffde0c0528","slug":"cong-appoints-m-k-bhardwaj-bhanu-mahajan-as-acting-working-presidents-of-its-j-k-unit-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : कांग्रेस ने एम के भारद्वाज और भानु महाजन को बनाया कार्यवाहक कार्यकारी अध्यक्ष, चुनावी हलचल तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : कांग्रेस ने एम के भारद्वाज और भानु महाजन को बनाया कार्यवाहक कार्यकारी अध्यक्ष, चुनावी हलचल तेज
Sun, 22 Sep 2024 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:35 AM IST
सार
पार्टी के एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारद्वाज और महाजन को तत्काल प्रभाव से जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने शनिवार को एम के भारद्वाज और भानु महाजन को अपनी जम्मू-कश्मीर इकाई का कार्यवाहक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां जम्मू-कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच हुई हैं।
विज्ञापन
Congress leaders MK Bhardwaj and Bhanu Mahajan appointed as Acting Working Presidents of the Jammu & Kashmir Pradesh Congress Committee. pic.twitter.com/lvBSwOODoL
— ANI (@ANI) September 21, 2024
विज्ञापन
पार्टी के एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारद्वाज और महाजन को तत्काल प्रभाव से जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने अगस्त में तारिक हमीद कर्रा को अपनी जम्मू-कश्मीर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था। उन्होंने विकार रसूल वानी की जगह ली थी। खरगे ने जम्मू-कश्मीर के लिए दो कार्यकारी अध्यक्ष- तारा चंद और रमन भल्ला भी नियुक्त किए थे।
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 24 सीटों के लिए 18 सितंबर को मतदान हो चुका है। 26 सीटों के लिए अगले चरण का मतदान 25 सितंबर को होगा। तीसरे चरण के लिए मतदान 1 अक्टूबर को होगा। नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।