फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Conflict in Jammu

Jammu News: पुलिस से कहासुनी पर विधायक ने रुकवाया दीवार का काम

विज्ञापन
Conflict in Jammu
अभिनव थिएटर की दीवार के विवाद के दौरान कृष्णानगर में माैजूद लोग व पुलिस।
जम्मू। अभिनव थियेटर के पीछे कृष्णानगर की तरफ सोमवार को दीवार बनवाने पर तनाव हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जम्मू कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी दीवार बनवाकर उनके धार्मिक स्थल की ओर जाने वाले रास्ते को बंद करवा रही है।
विज्ञापन

इस बीच स्थानीय विधायक अरविंद गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर दीवार के निर्माण को रुकवा दिया। इस दौरान विधायक की पुलिस कर्मियों से कहासुनी भी हो गई।
अभिनव थियेटर के पिछली तरफ सोमवार सुबह अकादमी प्रशासन ने दीवार बनवाने का काम शुरू करवाया। इसका पता चलने पर कई क्षेत्रवासी इकट्ठा हो गए। वह दीवार बनाने का विरोध करने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीवार के बीच गेट बनाया जाना चाहिए, ताकि वे धार्मिक स्थल तक आवाजाही कर सकें। पहले भी वह अकादमी की ओर से बिना गेट की दीवार बनाने का विरोध कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से धार्मिक स्थल पर आ जा रहे हैं, लेकिन दीवार बन जाने से उनका रास्ता बंद हो जाएगा। इस बीच लोगो के विरोध के बावजूद पुलिस की मौजूदगी में दीवार का निर्माण कार्य जारी रहा।
इसका पता चलने पर वहां पहुंचे विधायक गुप्ता ने दीवार के काम को रुकवा दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यह धार्मिक स्थल उनकी आस्था का प्रतीक है। यहां हर साल शिवरात्रि पर जलाभिषेक कर भंडारा भी लगाया जाता है।

अकादमी प्रशासन ने आस्था को ठेस नहीं पहुंचाई
जम्मू कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी प्रशासन के अनुसार अभिनव थियेटर में कई प्रमुख कार्यक्रमों में वीवीआईपी की आवाजाही रहती है। थियेटर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दीवार का निर्माण करवाया जा रहा था। अकादमी प्रशासन ने किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाई है।


गेट बनाने पर सहमति
हमने जम्मू कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से बात की है, जिसमें दीवार में गेट बनाने पर सहमति बन गई है। हम चाहते हैं कि कोई समय सीमा निर्धारित की जाए और उस अवधि में लोग धार्मिक स्थल में पहुंचकर अपनी आस्था जता सकें।
-अरविंद गुप्ता, विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed